वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी सवा घंटा देरी से पहुंची ऊना 

वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी सवा घंटा देरी से पहुंची ऊना 

ऊना/सुशील पंडित : नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को 1 घंटा 11 मिनट की देरी से पहुंची। मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 11:45 बजे ऊना स्टेशन पर आई। 2 मिनट के हॉल्ट के बाद अम्ब अंदौरा के लिए रवाना हुई। वंदे भारत ट्रेन का ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:34 बजे का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नंगल-पंजाब मार्ग पर श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते वहां पर ट्रेन करीब आधा घंटा खड़ी रही। जैसे ही तकनीकी खामी को दूर किया। उसके बाद इस ट्रेन को रवाना किया गया। इस ट्रेन के श्री आनंदपुर साहिब ट्रैक पर खड़े होने के कारण वहां से ट्रेन अम्व - अंदौरा के लिए रवाना हुई। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देरी से आने पर यात्रियों के साथ-साथ उनके स्वजनों को स्टेशन पर काफी समय तक इंतजार करना पड़ा जानकारी देते हुए ऊना रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आरके जसवाल ने बताया कि वंदे भारत कुछ खराबी के कारण ऊना में देरी से पहुंची है। जबकि अब ऊना से वंदे भारत अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई हैं।