Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtराज्यपाल Kavinder Gupta ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर...

राज्यपाल Kavinder Gupta ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर दी श्रद्धाजंलि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद किया। राज्यपाल ने कहा कि भारत के ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों के एकीकरण और सशक्त भारत की नींव रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, प्रशासनिक दूरदर्शिता और राष्ट्रीय एकता जैसे आदर्श आज भी युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के एकीकरण और सामूहिक संकल्प से एक मज़बूत राष्ट्र की नींव रखी। उनका जीवन और आदर्श प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की प्रगति, सुरक्षा, एकता, अखंडता तथा राष्ट्रीय सेवा की मज़बूत भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं।

राज्यपाल ने लोगों से सद्भाव, परस्पर सम्मान और विविधता में एकता की भावना को मज़बूत करने तथा समृद्ध, विकसित और सशक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श विकसित भारत की यात्रा में सदैव राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Bigg Boss 20 में स्काउट पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

मनोरंजन: बिग बॉस 20 में आए दिन नया ड्रामा...

Punjab News: सिर्फ इतने बजे तक चला सकेंगे पटाखे, आदेश जारी

मोगा: जिले में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मैजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर प्रशासन का एक्शन, 4 गिरफ्तार, JCB मशीन और 2 टिप्पर जब्त

पठानकोटः जिले में पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त...

स्कूल में KG के मासूम से मारपीट मामले में मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) और...

Punjab News: नशे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, 8 हॉटस्पॉट्स चिह्नित, लगाए जा रहे CCTV, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक...

Bigg Boss 20 में स्काउट पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

मनोरंजन: बिग बॉस 20 में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स का एक-दूसरे से झगड़ा...

Punjab News: सिर्फ इतने बजे तक चला सकेंगे पटाखे, आदेश जारी

मोगा: जिले में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मैजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर प्रशासन का एक्शन, 4 गिरफ्तार, JCB मशीन और 2 टिप्पर जब्त

पठानकोटः जिले में पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौशहरा...