AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: 33 वर्षीय नौजवान की मौत, 10 साल पहले हुई थी...

Punjab News: 33 वर्षीय नौजवान की मौत, 10 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना जमालपुर इलाके में 33 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है। घटना के समय रोहित घर पर अकेला था। परिवार के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था और परिवार के सदस्यों से भी कम बातचीत करता था। मृतक के पिता राम वर्मा ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।

शाम रोहित घर की छत पर बने कमरे में गया। वहां उसने मफलर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। परिजनों को घटना का पता चलने पर उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार रोहित की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी।

उसके दो बेटे हैं, जबकि उसकी पत्नी गर्भवती है। रोहित की मौत से परिवार में मातम छा गया है और बच्चों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना मिलने पर थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच अधिकारी एएसआई गुरसाहिब सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Bank के ATM से नगदी लेकर चोर फरार

राजपुराः पटियाला रोड पर स्थित बैंक के एटीएम में...

शिक्षा और स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अखिल भारतीय...

गजब चोरीः SBI का ATM ही उखाड़कर ले गए चोर, देखें वीडियो

देवघरः झारखंड के देवघर जिले के नंदन पहाड़ मोहल्ला...

Punjab News: AAP के जिला प्रधान बनें नवदीप सिंह, चेयरमैन का आया बयान, देखें वीडियो

पटियाला: आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रधान नवदीप...

Punjab News: Bank के ATM से नगदी लेकर चोर फरार

राजपुराः पटियाला रोड पर स्थित बैंक के एटीएम में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर लाखों रुपये...

शिक्षा और स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल...

गजब चोरीः SBI का ATM ही उखाड़कर ले गए चोर, देखें वीडियो

देवघरः झारखंड के देवघर जिले के नंदन पहाड़ मोहल्ला स्थित सेवा धाम के समीप चोरी की घटना सामने आई...

Jalandhar News: Gold Medal जीतने के बाद लौटे हॉकी खिलाड़ी सुखजीत, आतिशबाजी और ढोल से हुआ स्वागत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने...