AdvertisementPunjab Government
Punjab Govt180 ई.टी.टी. शिक्षकों को जूनियरों के मुकाबले वेतन विसंगति से मिलेगी राहत

180 ई.टी.टी. शिक्षकों को जूनियरों के मुकाबले वेतन विसंगति से मिलेगी राहत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: एक बड़े फैसले के तहत भगवंत मान सरकार ने 180 ई.टी.टी. टीचर्स यूनियन (जय सिंह वाला केस) की मांगों के समाधान के लिए सहमति जताई। सरकार ने उनके जूनियरों के साथ वेतन में व्याप्त विसंगति को दूर कर वेतन संबंधी चिंताओं का समाधान करने तथा जायज मांगों के निपटारे के लिए चल रही जांच में तेजी लाने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस समाधान में कोई प्रशासनिक बाधा न आए, चल रही जांच रिपोर्ट बिना किसी देरी के हासिल करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग को हिदायत की गई है कि जैसे ही जांच रिपोर्ट सौंपी जाती है, उसके निष्कर्षों के आधार पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाए।”

यह फैसला पंजाब सिविल सचिवालय में हुई एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने की, जिसमें शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, विशेष सचिव (वित्त) शौकत अहमद परे और सचिव (स्कूल शिक्षा) सोनाली गिरी शामिल हुए।

विचार-विमर्श के दौरान 180 ई.टी.टी. शिक्षक यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपना मांग-पत्र प्रस्तुत किया, अपनी शिकायतों का विस्तृत विवरण दिया और मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष मामले का रिकॉर्ड रखा। प्रतिनिधिमंडल की बात धैर्यपूर्वक सुनने के बाद सरकार ने उनकी वित्तीय चिंताओं के समाधान के प्रति रचनात्मक रुख अपनाया और उनके जूनियरों के बराबर वेतन सुनिश्चित करने पर सहमति जताई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर...

नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

दक्षिणी नाइजीरिया में सोमवार को एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश...

अंडर-19 स्कूल गेम्स जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन किया

बददी,सचिन बैंसल:अंडर-19 बॉयज़ स्कूल गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन...

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर के बीच साईं सुंदर शाह जी पीर की दरगाह के...

लंदन से अमेरिका जा रही फ्लाइट BA295 में इमरजेंसी, हजारों फीट नीचे आया विमान

फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आपात स्थिति सामने आई है। ब्रिटिश...

Health Tips: डायबिटीज और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में अमरूद कैसे खाएं, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips:  अमरूद एक ऐसा फल है जिसे डायबिटीज के मरीजों के लिए अक्सर अच्छा माना जाता है। इसमें...

नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

दक्षिणी नाइजीरिया में सोमवार को एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसा ओंडो राज्य के इगबोकोडा इलाके में हुआ।...