Himachal Govt
JalandharJalandhar News: अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, माता वैष्णो देवी...

Jalandhar News: अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, माता वैष्णो देवी से लौट रहे 2 युवकों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एक युवक घायल, लोगों से मांगी मदद, हाईवे जाम

जालंधरः जालंधर-भोगपुर सड़क हादसे में यूपी के सहारनपुर के रहने वाले 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों ट्रैक्टर से माता वैष्णो देवी से लौट रहे थे। दोनों के शवों को सिविल अस्पताल जालंधर को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों की पहचान बृज मोहन पुत्र राम कला शर्मा निवासी पुआरका कोतवाली देहात और महिपाल पुत्र नकली (53) निवासी सदारपुरा थाना गंगू जिला सहारनपुर यूपी के तौर पर हुई है।

भोगपुर थाने के जांच अधिकारी तलविंदर ने बताया कि दोनों माथा टेकने के लिए गए थे। देर रात 1 बजे के करीब कंट्रोल पर सूचना मिली कि हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ है। मौके पर पुलिस टीम ने एसएएफ के साथ मिलकर घायलों को भोगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत करार दे दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। अभी तक परिजन नहीं पहुंचे हैं।

जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को जालंधर सिविलि अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस हाईवे स्थित दुकानों से सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके। फिलहाल अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों सहारनपुर से ट्रैक्टर पर ही माता वैष्णो देवी गए थे। इनके साथ इनका एक और साथी भी था जो हादसे में घायल है। हादसे का पता चलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन दोनों को मृत लाया घोषित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक देर रात दाना मंडी भोगपुर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ड्राइवर को मडगार्ड पर बैठे लोग उछलकर रोड पर गिरे। सिर में चोटें लगने और ज्यादा खून बहने से दोनों की मौत हो गई। हादसे के वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक घायल मदद मांगता नजर आ रहा है। हाईवे पर ट्रैफिक जाम भी दिख रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Club Party में चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवती गंभीर घायल, देखें वीडियो

पंचकूला: एक क्लब में सेक्टर-11 स्थित देर रात पार्टी...

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः घास मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का...

Brics Summit 2026: यूएई- भारत के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा, PM Modi ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इन दिनों ब्रिक्स सम्मेलन...

Club Party में चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवती गंभीर घायल, देखें वीडियो

पंचकूला: एक क्लब में सेक्टर-11 स्थित देर रात पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया है।...

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः घास मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल...

Punjab News: गाड़ियों में आए हमलावरों ने पूर्व सरपंच के भाई के घर पर की 6-7 राउंड फायरिंग, देखें CCTV

गुरदासपुरः नवां पिंड सरदारां दा गांव में देर रात फायरिंग की घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के...

Brics Summit 2026: यूएई- भारत के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा, PM Modi ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इन दिनों ब्रिक्स सम्मेलन चल रहा है। इस सम्मेलन में बीते दिन पीएम नरेंद्र...