AdvertisementPunjab Government
Punjab Govtकिसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : Lal Chand...

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : Lal Chand Kataruchak

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/तरनतारन: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज तरनतारन दाना मंडी में धान की खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों की मेहनत से पैदा की गई फसल का एक-एक दाना खरीदेगी।

राज्य में धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचते समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस वर्ष मंडियों में धान की भरपूर फसल पहुंच रही है और फसल की गुणवत्ता भी बेहतर है। उन्होंने बताया कि खरीद सीजन के दौरान केंद्रीय पूल के लिए 180 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मंडियों में सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

पत्रकारों द्वारा पराली जलाने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब की पवित्र धरती और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की साझा नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पराली के उचित प्रबंधन के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली न जलाएं और पर्यावरण की रक्षा में सरकार का सहयोग करें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Social Media Influencer Mad Sandhu हत्या मामले में DCP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मेड संधू...

इम्युनेटिक लाइफ़साइंस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे विभिन्न पद, इंटरव्यू 7 को

ऊना,सुशील पंडित: इम्यूनैटिक लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, गांव गोंदपुर जयचंद...

ईसपुर शिव मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षा सुधार समिति के शिक्षकों एवं समिति...

बंगाणा महाविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा की...

IIIT ऊना ने मनाया इंस्टीट्यूट डे, मेराकी 2K26 के समापन पर सम्मानित हुईं प्रतिभाएं

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना में...

Punjab News: Social Media Influencer Mad Sandhu हत्या मामले में DCP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मेड संधू पर शनिवार को लोहारका रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने...

इम्युनेटिक लाइफ़साइंस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे विभिन्न पद, इंटरव्यू 7 को

ऊना,सुशील पंडित: इम्यूनैटिक लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, गांव गोंदपुर जयचंद में मेंटेनेंस ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग), क्वालिटी एश्योरेंस...

ईसपुर शिव मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षा सुधार समिति के शिक्षकों एवं समिति के सदस्यों के शारीरिक, मानसिक एवं भावात्मक स्वास्थ्य को बेहतर...

बंगाणा महाविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा की महिला वॉलीबॉल टीम को आगामी अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल...