अमृतसरः विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोल्डी मूल्य रूप से पटियाला और रोपड़ का रहने वाला है। कुछ साल पहले वह सुरक्षा एजेंसी को चकमा देखकर विदेश फरार हो गया था।
वायरल पोस्ट में इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जगतार तरनतारन ने ली है। गैंगस्टरों ने लिखा कि संधू नई जेनरेशन को खराब कर रहा था और जो भी इसका फेवर कर रहा है वह भी अपनी तैयारी कर रखें। जो भी इन्हें स्कूलों में चीफ गेस्ट बुला रहे हैं, उनको यह लास्ट वॉर्निंग है। इस तरह की हरकतें करने वाले पंजाब से बाहर रहें।
बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू पर दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां चला दी। वारदात के दौरान संधू को दो गोलियां लगी। मैड संधू पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर के बेटे थे।
मैड संधू ने अपनी कार सर्विस के लिए दी थी। दो युवतियां उन्हें कार वापस ले जाने के लिए वहां छोड़ने आई थीं। संधू जैसे ही पहुंचे, तभी एक बाइक पर दो युवक आए। एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने बेहद करीब आकर संधू पर सीधे 4 से 5 राउंड गोलियां दाग दीं। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। करीब एक घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
