AdvertisementPunjab Government
BathindaPunjab News: आप विधायक मैसरखाना पर एक्शन, पार्टी की सदस्यता से किया...

Punjab News: आप विधायक मैसरखाना पर एक्शन, पार्टी की सदस्यता से किया निलंबित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। आप ने विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।

पार्टी द्वारा जारी निलंबन पत्र में कहा है कि सुखवीर सिंह मैसरखाना के पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता में शामिल होने की बात सामने आई है। इसी आधार पर उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया गया। पार्टी की ओर से मैसरखाना पर पार्टी के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने और उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कुछ घंटे पहले ही सुखवीर सिंह मैसरखाना ने फेसबुक लाइव के जरिए अपने विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की स्थिति और शिक्षकों की उपलब्धता का मुद्दा उठाया था।

मैसरखाना ने दावा किया था कि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात का समय नहीं मिल पाया। फेसबुक लाइव के दौरान विधायक ने कहा था कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दे आगे भी उठाते रहेंगे। विधायक के इन बयानों के बाद पंजाब की राजनीति में प्रतिक्रिया देखने को मिली और विपक्षी नेताओं ने सरकारी स्कूलों तथा पार्टी नेतृत्व को लेकर लगाए गए आरोपों के आधार पर आप सरकार को घेरना शुरू कर दिया।

उधर, पार्टी का कहना है कि मैसरखाना ने जिस स्कूल का जिक्र किया था, वहां पहले से ही 25 शिक्षक मौजूद हैं। सुखवीर सिंह मैसरखाना 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर मौर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। जारी निलंबन आदेश में पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को कार्रवाई का आधार बनाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

महिला सीनियर को लेकर भिड़े क्लासमेट, B.com छात्र की चाकू मारकर हत्या

बेंगलुरुः नगरभावी में कॉलेज के दो क्लासमेट्स के बीच...

कैप्टन स्मित के फैन हुए नेतन्याहू, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह का दिया निमंत्रण

यरुशलमः दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में...

पंजाब को दहलाने की साजिश, PAK से भेजी AK-47 और हैंड ग्रेनेड रिकवर, एक अरेस्ट

अमृतसरः त्यौहारों से पहले पंजाब की अमन शांति को...

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की मौत

नाहनः हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित...

महिला सीनियर को लेकर भिड़े क्लासमेट, B.com छात्र की चाकू मारकर हत्या

बेंगलुरुः नगरभावी में कॉलेज के दो क्लासमेट्स के बीच बुधवार को एक सीनियर छात्रा को लेकर हुआ झगड़ा जानलेवा...

मैड संधू हत्याकांडः गोल्डी ढिल्लों के बाद अब इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी, कहा- अगला नंबर अरुप्रीत का, ऑडियो वायरल

अमृतसरः मैड संधू की हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है, जिसमें गोल्डी ढिल्लों के बाद अब लक्की...

कैप्टन स्मित के फैन हुए नेतन्याहू, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह का दिया निमंत्रण

यरुशलमः दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में जानलेवा हमले को अपनी बहादुरी और सूझबूझ से टालने वाले...

पंजाब को दहलाने की साजिश, PAK से भेजी AK-47 और हैंड ग्रेनेड रिकवर, एक अरेस्ट

अमृतसरः त्यौहारों से पहले पंजाब की अमन शांति को खराब करने की पाकिस्तान और विदेश में बैठी ताकतों की...