Nationalदुकान से Gas-Pipe Cutter और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

दुकान से Gas-Pipe Cutter और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दिल्ली रोड पर सेंचुरी कंपनी के पास एक ट्राली बनाने वाली दुकान में चोरी हुई। चोर दुकान का ताला तोड़कर पाइप कटर, गैस कटर और अन्य उपकरण समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान ले गए। दुकान मालिक शमशाद अली ने बताया कि रात करीब 9 बजे वे दुकान बंद कर घर गए थे। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर उन्हें सामान बिखरा मिला और पाइप कटर, गैस कटर समेत कई उपकरण गायब थे।

उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। नगर कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि...

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे की दुकान को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला हाईवे पर डंपर चालक द्वारा कहर मचाने की खबर सामने...

अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़ रुपये स्वीकृत :मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 18 पुलों का निर्माण जारी, पेयजल, सिंचाई और बिजली क्षेत्र में भी बड़े प्रोजेक्ट ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

बदोली दोहरे हत्याकांड का आरोपित जरनैल सिंह गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

दिवाली की रात थार गाड़ी से दंपति को कुचलने का आरोप, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही...