AdvertisementPunjab Government
PatialaPunjab News: AAP के जिला प्रधान बनें नवदीप सिंह, चेयरमैन का आया...

Punjab News: AAP के जिला प्रधान बनें नवदीप सिंह, चेयरमैन का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियाला: आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रधान नवदीप सिंह का पीआरटीसी चेयरमैन हरपाल जुनेजा और जिला आम आदमी पार्टी इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में नवदीप सिंह ने पार्टी की ओर से सौंपी गई नई जिम्मेदारी को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

नवदीप सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना और किसी भी कार्यकर्ता के मन में आपसी मनमुटाव होने पर बातचीत के माध्यम से उसे दूर करना रहेगा। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से लामबंद किया जाएगा, ताकि पंजाब में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई जा सके। इस मौके पर पीआरटीसी चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने नवदीप सिंह जैसे मेहनती युवा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

हरपाल जुनेजा ने कहा कि पार्टी को नवदीप सिंह की कार्यक्षमता और मेहनत पर पूरा विश्वास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवदीप सिंह 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूती से लामबंद करने के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ नवदीप सिंह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

हरियाणा की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, भविष्य की जरूरत के हिसाब से बनेगी योजना

चंडीगढ़: हरियाणा के तेजी से बढ़ते विकास के साथ...

Jalandhar News: 30 हजार रुपए रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार

जालंधर, ENS: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार...

किसानों के हित में हरियाणा में निर्धारित समय से पहले शुरू की गई धान की खरीद

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों के हितों...

Punjab News: सरपंच को सस्पेंड करने पर अकाली दल में रोष, DC को सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

होशियारपुर: शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के पदाधिकारियों ने कको...

Punjab News: Bank के ATM से नगदी लेकर चोर फरार

राजपुराः पटियाला रोड पर स्थित बैंक के एटीएम में...

हरियाणा की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, भविष्य की जरूरत के हिसाब से बनेगी योजना

चंडीगढ़: हरियाणा के तेजी से बढ़ते विकास के साथ प्रदेश के सड़क तंत्र को भी नई दिशा देने की...

Jalandhar News: 30 हजार रुपए रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार

जालंधर, ENS: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता...

किसानों के हित में हरियाणा में निर्धारित समय से पहले शुरू की गई धान की खरीद

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान...

Punjab News: सरपंच को सस्पेंड करने पर अकाली दल में रोष, DC को सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

होशियारपुर: शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के पदाधिकारियों ने कको गांव की सरपंच अनीता रानी को सस्पेंड करने के मामले...