राजपुराः पटियाला रोड पर स्थित बैंक के एटीएम में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। चोरों ने पूरी वारदात महज 6-7 मिनट के भीतर अंजाम दिया। वहीं चोरों ने जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे का शीशा भी धुंधला कर दिया। चोरों ने अपनी ओर से सबूत मिटाने की हर संभव कोशिश की।
इस संबंध में बैंक अधिकारियों ने फिलहाल कुछ नहीं बोल से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहाकि इस बारे में कोई भी बयान केवल उच्च अधिकारी ही दे सकते हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
