AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान को लेकर थाने पहुंचा मुस्लिम...

Punjab News: धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान को लेकर थाने पहुंचा मुस्लिम और ईसाई समुदाय, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में हाल ही में हुई श्री हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के बयानों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, कथा के दौरान, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब में दो चीजों को रोकने की जरूरत है। एक- नशे का दुरुपयोग और दूसरा- धर्म परिवर्तन। इस दौरान सिख समुदाय को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि जो लोग गुरु ग्रंथ साहिब को मानते हैं, उन्हें किसी दूसरे धर्म में बदलने के लिए प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। वहीं इस बयान के बाद ईसाई और मुस्लिम समुदाय में भारी रोष पाया जा रहा है।

इसी को लेकर आज मुस्लिम और ईसाई समुदायों ने पुलिस स्टेशन में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जहां ईसाई समुदाय महिला ने कहाकि धीरेंद्र शास्त्री धर्म प्रचारक है, लेकिन उनके द्वारा दोनों धर्मों की बेअदबी की गई। जिसको लेकर दोनों समुदाय में काफी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि हाल ही में शाही इमाम द्वारा धीरेंद्र शास्त्री से माफी मांगने के लिए कहा गया, लेकिन लुधियाना से जाने के बाद उनके द्वारा दोबारा से विवादित बयान दिया गया। जिसको लेकर आज दोनों समुदाय द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि पंजाब सोने की चिड़ियां है और नौजवान तरक्कियां कर रहे है। ऐसे में उन्होंने मांग की है उनके समुदाय को उनका हक दिया जाए। इसी को लेकर आज धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

वहीं मुस्लिम समुदाय द्वारा कहा गया है कि धीरेंद्र शास्त्री द्वारा लगातार विवादित बयान बढ़ रहा है। इसी को लेकर आज दोनों समुदाय पुलिस प्रशासन के पास मांग पत्र देने पहुंचे है। उन्होंने कहाकि धीरेंद्र शास्त्री ने प्रचार खत्म होने के बाद दोबारा से लुधियाना में आने का ऐलान किया है। ऐसे में उनके आने से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन दोबारा आकर विवादित बयान देने को लेकर रोष है। उन्होंने कहाकि वह अपने धर्म के लिए प्रचार कर रहे है, उससे उनको कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन किसी धर्म के खिलाफ वह कोई टिप्पणी ना करें, जिसको लेकर दोनों समुदाय में रोष है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर...

नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

दक्षिणी नाइजीरिया में सोमवार को एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश...

Punjab News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हैंडबॉल खिलाड़ी को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

लुधियानाः जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल की होनहार हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की मौत हो गई।...

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर के बीच साईं सुंदर शाह जी पीर की दरगाह के...

लंदन से अमेरिका जा रही फ्लाइट BA295 में इमरजेंसी, हजारों फीट नीचे आया विमान

फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आपात स्थिति सामने आई है। ब्रिटिश...

Health Tips: डायबिटीज और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में अमरूद कैसे खाएं, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips:  अमरूद एक ऐसा फल है जिसे डायबिटीज के मरीजों के लिए अक्सर अच्छा माना जाता है। इसमें...