NationalHotel Paradise में पुलिस की Raid, अर्धग्न हालत में मिले 3 जोड़े,...

Hotel Paradise में पुलिस की Raid, अर्धग्न हालत में मिले 3 जोड़े, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बुलंदशहरः खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित होटल पैराडाइज में देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने औचक छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही होटल में हड़कंप मच गया और संचालक मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से 3 जोड़ों को आपत्तिजनक व अर्धग्न हालत में हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इनमे कुछ कॉलेज स्टूडेंट भी बताए जा रहे है। जो कालेज क़े बजाय होटल आए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने होटल को सील कर सरकारी मोहर लगा दी।

मामले की जानाकारी देते हुए सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि होटल पैराडाइज में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी का डीवीआर और दूसरी चीजें जब्त की हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि होटल में एंट्री रजिस्टर और आईडी चेक करने में बड़ी लापरवाही बरती जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को होटल के रजिस्टर में पकड़े गए प्रेमी जोड़ों की कोई भी एंट्री दर्ज नहीं मिली।

इससे साफ हुआ कि होटल संचालक नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी पहचान पत्र (आईडी) सत्यापन के अवैध रूप से कमरे उपलब्ध करा रहा था। सीओ ने बताया कि तीनों युवतियां बालिग हैं। उनसे शिकायतें ली जा रही हैं और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। होटल की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। एबीवीपी के जिला संयोजक मनोज चौधरी ने होटल को तुरंत सील करने और मालिक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर वे धरना देंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि...

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे की दुकान को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला हाईवे पर डंपर चालक द्वारा कहर मचाने की खबर सामने...

अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़ रुपये स्वीकृत :मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 18 पुलों का निर्माण जारी, पेयजल, सिंचाई और बिजली क्षेत्र में भी बड़े प्रोजेक्ट ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

बदोली दोहरे हत्याकांड का आरोपित जरनैल सिंह गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

दिवाली की रात थार गाड़ी से दंपति को कुचलने का आरोप, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही...