AdvertisementPunjab Government
Nationalगजब चोरीः SBI का ATM ही उखाड़कर ले गए चोर, देखें वीडियो

गजब चोरीः SBI का ATM ही उखाड़कर ले गए चोर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देवघरः झारखंड के देवघर जिले के नंदन पहाड़ मोहल्ला स्थित सेवा धाम के समीप चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर एसबीआइ का एटीएम ही उखाड़कर ले गए। बताया जाता है कि वारदात को करीब 7 लोगों ने अंजाम दिया। सभी ने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात कही जा रही है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गैस कटर से एटीएम कक्ष का शटर काटने के बाद चोरों ने अंदर लगी पूरी एटीएम मशीन को बाहर निकाला।

इसके बाद करीब 500 मीटर तक मशीन को टोचन करते हुए ले गए और फिर एक चारपहिया वाहन, बताया जा रहा है कि इनोवा, में लोड कर फरार हो गए। वहीं आज सुबह करीब 3:30 बजे हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में एटीएम बंद कर दिया जाता है।

इस कारण वहां सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं रहती है। एटीएम कक्ष में सीसीटीवी कैमरा और हूटर लगा होने की बात कही जा रही है, लेकिन वारदात के दौरान हूटर नहीं बजने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि हूटर ने काम क्यों नहीं किया। चोर एटीएम मशीन ही उखाड़कर ले गए हैं। मशीन में उस समय कितनी नकदी थी, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। नकदी की वास्तविक जानकारी एटीएम में कैश डालने वाली एजेंसी या बैंक अधिकारियों से ही मिल सकेगी। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि मशीन में बड़ी रकम मौजूद हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

शिक्षा मंत्री ने राजकीय हाई स्कूल नूरवाला में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

चंडीगढ़: ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ अभियान के तहत मंगलवार...

16 से 20 नवंबर तक होगी हरियाणा में विभागीय परीक्षाएं

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं...

शिकायतों के समाधान की अब होगी बारीकी से निगरानी, अधिकारियों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी (शिकायत निवारण)...

Asian Games में छाए एलपीयू के छात्र, 32 छात्रों ने जीते 28 मेडल

जालंधर (Ens): आइची नागोया में हुए 20वें एशियन गेम्स...

हरियाणा की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, भविष्य की जरूरत के हिसाब से बनेगी योजना

चंडीगढ़: हरियाणा के तेजी से बढ़ते विकास के साथ...

शिक्षा मंत्री ने राजकीय हाई स्कूल नूरवाला में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

चंडीगढ़: ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय हाई स्कूल नूरवाला, पानीपत में नुक्कड़ नाटक का...

16 से 20 नवंबर तक होगी हरियाणा में विभागीय परीक्षाएं

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आगामी विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम अधिसूचित कर...

शिकायतों के समाधान की अब होगी बारीकी से निगरानी, अधिकारियों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी (शिकायत निवारण) भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी...

Asian Games में छाए एलपीयू के छात्र, 32 छात्रों ने जीते 28 मेडल

जालंधर (Ens): आइची नागोया में हुए 20वें एशियन गेम्स में भारत के स्पोर्ट्स कैंपेन का समापन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी...