Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: इस इलाके में CP सतिंदर सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स...

Jalandhar News: इस इलाके में CP सतिंदर सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स की दबिश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में पिछले कुछ समय से नशे का सेवन करने की वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। देर रात भी नशे की पुड़ियां हाथों में लेकर नशे किए जाने को उजागर किया था। दूसरी ओर सीएम भगवंत मान के आदेशों पर अब पुलिस हॉट सपॉट इलाकों में कार्रवाई कर रही है।

वहीं बीते दिन पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह और नगर निगम अधिकारी की अगुवाई में जेल में बंद नशा तस्कर गगनदीप उर्फ गग्गी के 70 साल पुरानी इमारत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध हिस्से को गिराया गया था। जिसके बाद आज पुलिस कमिशनर पुलिस फोर्स के साथ राज नगर में तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची है। पुलिस कमिशनर ने कहा कि एक अवैध शराब के गोदाम सहित मेडिकल स्टोर को भी सील किया गया है। गोदाम से 40 पेटी शराब की बरामद हुई थी।

दरअसल, पुलिस ने नशा तस्करों की सूची तैयार कर उनके ठिकानों पर दबिश दी और जांच की। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर सतिंदर, एडीसीपी माधवी शर्मा और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया मौजूद है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सीएम भगवंत के दिशा निर्देशों पर डॉक्टर सहित अन्य टीमों की मदद से हॉट सपॉट ऐरिया में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक उनकी टीम के द्वारा 4 दुकानों को सील किया जा चुका है। लोगों की शिकायतें मिल रही थी कि वेस्ट हलके में दुकानों पर अवैध मेडकल की सप्लाई होती है। जिसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर एक दुकान से एक लाख से अधिक टेबलेट बरामद की गई थी।

उन्होंने कहा कि अभी भी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई उनकी टीमों द्वारा जारी है। इसी को लेकर हॉट सपॉट एरिया की जांच की जा रही है और इन इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है। शहर में नशा तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने तस्करों की सूची तैयार कर उनके ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। इस दौरान आज भी एक दुकान पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिशनर का कहना है कि कार्रवाई होने के बाद स्थिति को स्पष्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व...

Punjab News: किराये के मकान में चल रहा प्रतिबंधित दवाइयों कारोबार, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

भारी मात्रा में दवाईयों का जखीरा किया बरामद जीरकपुरः जिले...

त्रिशूल गैंग से जुड़े गैंग के 2 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के नेटवर्क...

राष्ट्रीय एकता दिवस पर CM Saini ने दिलाई एकता की शपथ

सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री...

Punjab News: आप पार्टी से टिकट मिलने पर समर्थकों में उत्साह, दलजीत ग्रेवाल का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली...

राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला के ऐतिहासिक...

Punjab News: किराये के मकान में चल रहा प्रतिबंधित दवाइयों कारोबार, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

भारी मात्रा में दवाईयों का जखीरा किया बरामद जीरकपुरः जिले में प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...

त्रिशूल गैंग से जुड़े गैंग के 2 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के नेटवर्क के खिलाफ एसटीएफ अंबाला की टीम ने कार्रवाई करते हुए...