Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtभिवानी को मिली 142 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की...

भिवानी को मिली 142 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आज भिवानी भिवानी जिले को 142 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के चालू होने से जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री ने 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। इनमें 133 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से पूरी हुई 6 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 8 करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक की लागत से होने वाले 2 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज भिवानी-चरखी दादरी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के शोधित अपशिष्ट जल का सिंचाई के लिए पुनः उपयोग करने की 84 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की परियोजना का लोकार्पण किया है। इस परियोजना के माध्यम से 30 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी से शोधित पानी का उपयोग कृषि भूमि की सिंचाई के लिए किया जाएगा। इससे जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होने के साथ-साथ किसानों को सिंचाई के लिए पानी का वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध होगा।

श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और किसान कल्याण को ध्यान में रखते हुए जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों से पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझने, सिंचाई के दौरान पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा जल संरक्षण की पहलों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अवैध माइनिंग पर सरकार लगातार कर रही कार्रवाईः मंत्री गोयल- देखें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब में गैरकानूनी माइनिंग के खिलाफ राज्य सरकार...

अमन अरोड़ा ने ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ की रणनीतिक वार्ता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़: भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के...

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

चंडीगढ़/जालंधर: नागरिकों को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से...

सेंट्रल हीटिंग प्लांट कार्यशील करने के लिए निविदाएं आमंत्रित

शिमला: लोक निर्माण विभाग विद्युत मंडल कसुम्पटी के एक...

बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों पर 13 स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 2,407 विद्यार्थी को किया...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर सरकार लगातार कर रही कार्रवाईः मंत्री गोयल- देखें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब में गैरकानूनी माइनिंग के खिलाफ राज्य सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में मंत्री बरिन्दर...

अमन अरोड़ा ने ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ की रणनीतिक वार्ता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़: भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के तहत शून्य-शुल्क का लाभ उठाने के लिए यूके के कारोबारों...

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

चंडीगढ़/जालंधर: नागरिकों को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की अनूठी पहल के तहत जालंधर जिला प्रशासन द्वारा...

सेंट्रल हीटिंग प्लांट कार्यशील करने के लिए निविदाएं आमंत्रित

शिमला: लोक निर्माण विभाग विद्युत मंडल कसुम्पटी के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा शिमला स्थित...