पंजाब: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डीजीपी गौरव यादव की तैनाती को लेकर मुख्य सचिव से मांगा जवाब 

पंजाब: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डीजीपी गौरव यादव की तैनाती को लेकर मुख्य सचिव से मांगा जवाब 

पंजाब: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डीजीपी गौरव यादव की तैनाती को लेकर मुख्य सचिव से मांगा जवाब 

चंडीगढ़: पंजाब डीजीपी गौरव यादव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सवाल उठाए हैं। गृह मंत्रालय ने  कहा कि कोई भी अधिकारी  डीजीपी पद पर 6 महीने तक रह सकता है। गृह मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव जंजुआ को पत्र लिख कर यह सवाल पूछा है कि नियमों के अनुसार 6 महीने तक की तय सीमा को नजरअंदाज करते हुए गौरव यादव को डीजीपी पद पर क्यों कायम रखा गया है। वह पिछले 8 महीने से डीजीपी पद पर स्थिर हैं। 

अभी तक राज्य के अंदर रैगुलर डीजीपी नियुक्ति संबंधी नियुमों के अनुसार अधिकारियों को लेकर अभी तक नया पैनल क्यों नहीं भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले डीजीपी वी. के. भावरा 2 महीने की छुट्टी पर चले गए थे। उनके चले जाने पर केंद्र में डेपुटेशन पर अर्जी लगा दी गई थी। भावरा के आईपीएस गौरव यादव को डीजीपी पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।