आज का राशिफल, 24 दिसंबर 2023

आज का राशिफल, 24 दिसंबर 2023

आज का राशिफल 24 दिसंबर दिन रविवार को चंद्रमा शुक्र देव की राशि वृषभ में संचार करने वाले हैं। साथ ही आज रवि योग, साध्य योग और कृतिका नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रहों-नक्षत्रों के प्रभाव से मेष राशि वाले कारोबार में प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे और सिंह राशि वालों को आय के कुछ स्रोत मिलेंगे, जिससे आय दोगुनी हो जाएगी। वहीं मकर राशि वाले धन का लेन देन करने से पहले अच्छे से सोच विचार अवश्य करें। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से।

मेष राशि - दांपत्य जीवन में आज कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिससे वजह से मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से इसे आज खत्म किया जा सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज कारोबार में प्रगति देखकर आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्रचित्त होकर काम करना होगा, तभी वे सफलता हासिल कर पाएंगे। सायंकाल के समय परिजनों के साथ किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

वृषभ राशि - आज का दिन यश और कीर्ति में वृद्धि वाला रहेगा। व्यवसाय में कुछ नई योजनाएं शुरू करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगी, जिसके कारण आप पूरे दिन व्यस्त भी रहेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण बच्चों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण वे नाराज हो सकते हैं। विदेश में रह रहे परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होंगे। किसी दोस्त के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। नौकरी पेशा जातक आज रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे। शाम के समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे।

मिथुन राशि - आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। लंबे समय से अटके किसी कार्य के पूरा होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रविवार को कुछ लंबित घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे और दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर कुछ पैसे भी खर्च करेंगे। आज कोई सरकारी काम पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी, जिससे आपको खुशी होगी और आपको कोई संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। अगर भाइयों के साथ कोई अनबन चल रही है तो उस पर चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा, अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि - आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार में किसी की तबीयत अचानक खराब होने से आप चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपका कुछ धन भी खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आज सार्वजनिक सभा करने का मौका मिलेगा। किसी कार्यक्रम की वजह से आज घर के अंदर साफ-सफाई और रंग-रोगन करवा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। शाम के समय किसी प्रियजन को दावत के लिए घर पर आमंत्रित कर सकते हैं।

सिंह राशि - आज आय के कुछ स्रोत मिलेंगे, जिससे आय दोगुनी हो जाएगी। राजनीतिक दिशा में काम करने वाले लोगों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के प्रति प्रेम गहरा होगा। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और सभी से आगे निकलने में सफल भी होंगे। संतान के विवाह के संबंध में किसी से सलाह लेंगे तो कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।

कन्या राशि - आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज का दिन कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। पारिवारिक बिजनस के लिए पिता से कोई महत्वपूर्ण सलाह ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कार्यस्थल पर आपको कोई कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकाल पाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। शाम के समय यदि आस-पड़ोस में कोई विवाद होता है तो उससे दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा।

तुला राशि - आज का दिन अच्छा रहेगा। रविवार की छुट्टी की वजह से परिवार के सभी सदस्य एक जुट रहेंगे और कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी जिस विषय में कमजोर हैं, उस विषय की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे। व्यापारी कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होंगे और व्यापार भी अच्छा चलेगा। आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया है तो वह भी आज आपको अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि - आज अपनी सेहत का ध्यान रखें और तेज मिर्च-मसाले वाले भोजन से दूर रहें अन्यथा पेट संबंधित समस्या भी हो सकती है। नौकरी पेशा जातक आज रविवार की छुट्टी की वजह से अपने अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लव लाइफ वालों के बीच किसी बात पर गलतफहमी बढ़ सकती है इसलिए बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालें। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

धनु राशि - आज परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जा सकते हैं। लव लाइफ वाले आज पार्टनर को कहीं बाहर ले जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी ला सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। व्यापारियों की आज आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। शाम के समय ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि - आज किसी भी रिश्तेदार से पैसों का लेन-देन करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। किसी परिचित से दुखद समाचार सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ नए बिजनस की योजना बनाएंगे और कार्यों को पूरा करेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनके लिए कुछ गिफ्ट भी ले सकते हैं। पिता के साथ अगर कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज खत्म हो सकती है। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ कुछ विचार-विमर्श कर सकते हैं।

कुंभ राशि - आज बुद्धि का प्रयोग करके कई शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए किसी रिश्तेदार से सलाह ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बदलाव लाने के लिए परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह ले सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अधिकारियों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिसमें वेतन वृद्धि जैसी सूचना मिलेगी। किसी रिश्तेदार के घर आगमन से परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ नए नए पकवान खाने का मौका मिलेगा।

मीन राशि - आज नए वाहन या मकान का सुख मिलता नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई नया काम शुरू करेंगे, तो उसमें आप जरूर सफल होंगे। खराब स्वास्थ्य के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए आज आपको बाहर के खाने से परहेज करना होगा। नौकरीपेशा जातक न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के लिए बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है। शाम के समय आप किसी बिजनस डील को फाइनल करने के लिए अपने कुछ दोस्तों से बात कर सकते हैं।