सिराज व कुटलैहड़ में एक समान हुआ विकास: अविनाश राय खन्ना

सिराज व कुटलैहड़ में एक समान हुआ विकास: अविनाश राय खन्ना

कुटलैहड़ विधानसभा में कंवर के पक्ष में चुनाव प्रचार

ऊना/ सुशील पंडित: थानाकलां में "विजय संकल्प अभियान जनसभा" में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कुटलैहड़ की जनता को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने भाजपा को दशकों से आशीर्वाद दिया है जिस कारण आज यहां विकास को गति मिली है। उन्होंने एक बार फिर कुटलैहड़ में वीरेन्द्र कंवर को बहुमत देकर विधानसभा पहुंचाने का आह्वान किया जिससे कुटलैहड़ का विकास निर्बाध रूप से जारी रहे।
जनसभा के दौरान खन्ना ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया और कुटलैहड़ के विकास के लिए वीरेंद्र कंवर की पीठ थपथपाई।अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सिराज व कुटलैहड़ में एक समान विकास हुआ है जिसके लिए उन्होंने कंवर के परिश्रम की सराहना भी की।