पंजाबः PRTC कर्मचारियों का प्रदर्शन, रोड किया जाम

पंजाबः PRTC कर्मचारियों का प्रदर्शन, रोड किया जाम

बरनालाः पीआरटीसी कर्मचारियों ने बाजाखाना ओवरब्रिज पर बसों को खड़ा करके रोड को जाम कर दिया। दरअसल, पिछले दिनी शहर में महिला यात्री द्वारा पीआरटीसी कंडक्‍टर को थप्‍पड़ मारने के विरोध में आज पीआरटीसी कर्मचारियों ने यह धरना लगाया है। कर्मचारियों ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया हैं।