पंजाबः निगम दफ्तर के बाहर सांसद रवनीत बिट्टू और पूर्व मंत्री आंशू सहित कार्यकर्ताओं ने लगाया धरना, देखें वीडियो

पंजाबः निगम दफ्तर के बाहर सांसद रवनीत बिट्टू और पूर्व मंत्री आंशू सहित कार्यकर्ताओं ने लगाया धरना, देखें वीडियो

लुधियानाः नगर निगम दफ्तर के बाहर कांग्रेसी वर्कों की तरफ से लगाया गया। इस दौरान धरने पर कांग्रेस के सासंद रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व कैबिनेट मंत्री आंशु भी मौजूद रहे। कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू का कहना है कि पिछले 2 साल से नगर निगम की तरफ से कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया गया है। जिसको लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम जोन-A दफ्तर के बाहर धरना लगाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह आज इस दफ्तर को ताला जड़ेगें। दरअसल, पिछले एक सप्ताह से लगातार बिट्‌टू अलग-अलग इलाकों में सफाई व अन्य निगम कार्य न होने के कारण बैठकें भी कर रहे हैं। जिसको लेकर आज सांसद बिट्‌टू ने आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

बता दें कि बिट्‌टू ने 4 दिन पहले कहा था कि निगम में फर्जी वेतन का घोटाला सामने आया है। इसी तरह ग्लाडा में फर्जी SEO का मामला सामने आया है। निगम चुनाव न होने के कारण विधायक अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। लोगों की दुकानों और घरों के बाहर कूड़े के ढेर लग रहे हैं। बिट्‌टू ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई पड़ी है। पिछले 2 साल का समय उन्होंने नई सरकार बनने के कारण दिया था, लेकिन अब जब चुनाव नजदीक आने पर भी शहर में कोई काम नहीं हो रहा तो मजबूरन उन्हें निगम दफ्तर जोन-A का घेराव कर ताला लगाना पड़ रहा है।