पंजाब : आप पार्टी के वर्करों ने मोदी का पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंजाब : आप पार्टी के वर्करों ने मोदी का पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

मोगा : राज्य सभा मेंबर संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब भर में आम आदमी पार्टी के वर्कर द्वारा मोदी के पुतले फूंक कर प्रदर्शन किया गया। इस मौके एमएलए लाड़ी ढोस ने कहा की बदले की भावना को लेकर राज्यसभा मेंबर संजय सिंह पर करवाई की गई। पंजाब भर में आम आदमी पार्टी की ओर से मोदी सरकार के पुतले फूंके जा रहे है।

पंजाब यूथ के नेता एमएलए दविंदर सिंह लाड़ी ढोस की अगुवाई जहां पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। वही प्रेस कांफ्रेंस भी की गई और मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा की केंद्र सरकार बदले की भावना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा की संजय सिंह सिर्फ राज्य सभा के मेंबर है और उनका विधान सभा या किसी शराब के कारोबार में हाथ नही है।