पंजाब: 29 लाख रुपए लूट का आरोपी गिरफ्तार

पंजाब: 29 लाख रुपए लूट का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

फिरोजपुर: जिले में 29 लाख रुपए की लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस दौरान पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, 29 लाख रुपए लूट को अंजाम देने वाला लुटेरा पीड़ित का रिश्तेदार ही निकला। पुलिस ने जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे इस दौरान 1 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। 

जानकारी के अनुसार पीड़ित ने रिश्तेदार को संभालने के लिए यह रकम दी थी। जोगिंदर सिंह ने दोस्त के साथ मिल कर लूट का ड्रामा रचा। बता दें कि ये उक्त घटना गुरुहरसहाय के गांव मोहनके उताड़ की है। बता दें कि सुनीता रानी पत्नी दविंदर पाल सिंह ने अपनी एक कोठी बेची थी। इसकी रकम 29 लाख रुपए गांव मोहनके उताड़ के निवासी भगवान सिंह के घर गत रात रखी गई थी। 

जब सुनीता रानी अपने परिवार के साथ पैसे लेने आई तो वह अपने पैसे भगवान सिंह के घर बैठ कर गिन रहे थे। उसी समय 2 मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरे आए और पिस्तौल की नोक पर सारी रकम लूट कर ले गए। मौके पर पहुंची थाना गुरहरसहाए की पुलिस कार्रवाई में जुट गई। जिस घर में यह लूट हुई है उस घर के पारिवारिक मेंबरों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया और उनके पास से घटना संबंधी पूरी जानकारी ली गई थी।