पंजाब : विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में निकाली गई जागरुकता रैली, देखें वीडियो

पंजाब :  विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में निकाली गई जागरुकता रैली, देखें वीडियो

मोगा :  हृदय रोग से बचाव के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में मेडीसिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल द्वारा Walk For Heart कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत अस्पताल स्टाफ ने एक जागरुकता रैली निकाली।

जो शहर के विभिन्न रास्तों से होकर नेचरस पार्क में संपन्न हुई। यहां पार्क में उपस्थित तमाम सैर करने आए लोगों को वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ; डॉ. हरसिमरन सिंह द्वारा हृदय रोग संबंधी सभी तरह की जानकारी दी गई। रैली में अस्पताल के डाक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।