जिला स्तरीय लड़कों और लड़कियों की अंडर - 14 जुड्डो और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

जिला स्तरीय लड़कों और लड़कियों की अंडर - 14 जुड्डो और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित : इन्दिरा ग्राऊंड ऊना में जिला स्तरीय लड़कों और लड़कियों की अंडर - 14 जुड्डो और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  पाठशाला धर्मपुर स्कूल की लड़‌कियों ने अंडर - -14 कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर अप ट्राफी प्राप्त की। इसमें तानिया और भूमिका ने स्वर्ण पदक, आंशिका, निकिता, गौरी और चेतना ने रजत पदक, खुशी और कंचन ने कांस्य पदक प्राप्त किया 1 अंडर - 14 जुड्डो में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुशी ने स्वर्ण पदक गौरी, संदीप, गगनदीम और दर्श ने रजत पदक, तनवी, हर्षित और नितिन ने कांस्य पदक प्राप्त किये।
विद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाचार्य श्री अमृत लाल राणा, एस एम सी प्रधान श्रीमति ज्योति और सदस्यों ने खिलाड़ियों व टीम के कोच संजय कुमार को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य अमृत लाल राणा, सुरेखा देवी, प्रदीप सैणी, सीता देवी, जनु आंगरा, सुरिन्द्र कुमार, संजय कुमार, गुरनाम सिंह, जतिन्द्र पाल, शैली शर्मा, अनीता कुमारी, अनीता रानी, ज्योति रानी, सुनीता देवी, छिन्दो देवी, मोनिका धीमान, सुमन रानी, और प्रवीण देवी आदि मौजूद रहे।