जालंधरः सुशील रिंकू कोे मिली Y सिक्योरिटी, शीतल अंगुराल की बढ़ाई गई सुरक्षा

जालंधरः सुशील रिंकू कोे मिली Y सिक्योरिटी, शीतल अंगुराल की बढ़ाई गई सुरक्षा

जालंधर, ENS: आप पार्टी छोड़कर भाजपा में गए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल की भाजपा ने सुरक्षा बढ़ा दी है। दरअसल, भाजपा में शामिल होने के बाद से ही दोनों का विरोध होना शुरू हो गया था। वहीं भाजपा ने सांसद रहे सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल को वाई सुरक्षा मुहैया करवाई है। बताया जा रहा है कि दोनों नेता इस समय दिल्ली में मौजूद हैं लेकिन गृह मंत्रालय ने सुरक्षाकर्मी उनके घर भेज दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सांसद सुशील रिंकू की सुरक्षा में कुल 18 और विधायक शीतल अंगुराल की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।

बता दें कि दोनों नेताओं के भाजपा पार्टी में शामिल होने के बाद वेस्ट हलके में जमकर विरोध हुआ था। इस दौरान दोनों के गद्दार के पोस्टर भी लगाए गए थे। वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद भाजपा ने जालंधर में दोनों नेताओं की मौजूदगी में रोड शो भी निकाला था। हालांकि इस रोड शो के एक दिन पहले वेस्ट हल्के की सड़कों पर गद्दार के दोबारा पोस्टर लगे मिले थे। जिसके चलते भाजपा ने दोनों की सुरक्षा बढ़ा दी है।