जालंधरः ऑपरेशन कासो दौरान ADGP ने कई लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, देखें वीडियो

जालंधरः ऑपरेशन कासो दौरान ADGP ने कई लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर/हर्ष कुमारः पंजाब भर में ऑपरेशन कासो के तहत नशे के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज जालंधर के काजी मंडी एरिया में सुबह से ही सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस रेड के तहतपुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने आला अधिकारियों के साथ मिलकर  सुबह 11 बजे सभी इलाकों में सर्च अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि यह सर्च अभियान सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलाया जाएगा। जिसमें पुलिस मिशन ने बताया था कि पुलिस की ओर से 29 लोगों को आईडेंटिफाई कर उनके घर में सर्च किया गया।

इस मुहिम को लेकर एडीजीपी आरके जायसवाल जालंधर पहुंचे। एडीजीपी आरके जायसवाल भी पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के साथ इस सर्च ऑपरेशन में शामिल हुए। पुलिस टीम सर्च अभियान के तहत काजी मंडी के साथ सटे धानकिया मोहल्ला में पहुंची। जहां एडीजीपी ने खुद कुछ घरों की मौके पर पहुंच तालाशी ली। एडीजीपी आरके जायसवाल ने बताया कि आज पंजाब सरकार की ओर से पूरे पंजाब भर में अलग-अलग टीमें गठित कर ऐसे इलाकों में सर्च किया जा रहा है जहां पर है नशे बिकते हैं।

इस मुहिम में इंटेलिजेंस की ओर से जो भी सूचना मिली थी, उसी के तहत कुछ घरों में दबिश दी गई। वहीं काजी मंडी की गई रेड को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुहिम में उनकी टीम को बड़ी सफलता मिली है। रेड दौरान अभी तक 10 एफआईआर दर्ज कर चुकी हैं। मुहिम पूरी होने के बाद पूरा विस्तार से मामले को लेकर मीडिया को जानकारी दे दी जाएगी कि इस सर्च में उन्होंने क्या सामान बरामद किया है।