इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने राष्ट्रपिता के स्वच्छ भारत सपने को साकार करने के लिए किया श्रमदान

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने राष्ट्रपिता के स्वच्छ भारत सपने को साकार करने के लिए किया श्रमदान
ऊना/ सुशील पंडित : इनरव्हील ऊना उमंग क्लब के क्लब मेंबरों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें क्लब के सदस्यों ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके आदेशों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांति और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंच कर सामाजिक, शांत प्रिय बनने की सीख गांधी दर्शन में मिलती है। उन्होंने कहा कि गांधी जी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास करते थे। उन्होंने कहा कि गांधी जी का स्वतंत्रता, गरिमा और समानता का सिद्धांत किसी स्थान और समय तक सीमित नहीं है, उनके पास सार्वभैविक, उपयुक्त तथा और शाश्वत मूल्य है।
इस मौके क्लब के सदस्यों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जब तक लोग अपनी आदतों में बदलाव लाते हुए कूड़ा संकट इधर-उधर नहीं फेंकना बंद करेंगे तब तक देश को साफ सुथरा नहीं बनाया जा सकता। लोगों को चाहिए की आवश्यकता तौर पर अपनी आदतों में बदलाव करते हुए कूड़ा करकट कूड़ा दान में डालें। तभी हमारे देश में सफाई संबधित सुधार होगा और हमारा बच्चों का भविष्य सुधर पायेगा। क्योंकि जहां गंदगी नहीं होती वहां बीमारी या महामारी फैलने का खतरा भी नहीं होता। इस मौके इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा, डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा, डॉक्टर अनुपमा शर्मा, डॉक्टर रामपाल यादव, बाबू नरेश शर्मा, सोनिया शर्मा, मिसिज कटारिया, बबली और अन्य क्लब के मेंबर उपस्थित थे।