नाबालिग ने युवक की चाकू से गोदकर की ह'त्या, जाने मामला
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक लड़के की चाकू से गोदकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति है। वेलकम कॉलोनी के लोग खौफ में है। इस मामले हत्यारोपी एक नाबालिग किशोर है। उसकी उम्र 16 साल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। नॉर्थ ईस्ट के डीसीपी जॉय टिर्की के मुताबिक हमें जानकारी मिली कि एक लड़के को चाकू मार दिया गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी की पहचान की।
इस मामले में हत्यारोपी 16 साल का नाबालिग लड़का है। डीसीपी के मुताबिक आरोपी किशोर ने इस घटना को अंजाम देने के लिए जिस चाकू का इस्तेमाल किया, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसका मकसद डकैती की वारदात को अंजाम देना था। वह आरोपी पैसे चुराने की कोशिश कर रहा था। जब पीड़ित ने विरोध किया, तो पहले उसका गला दबाया और फिर चाकू मार दिया। दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।