व्यक्ति की फूटी आंख और टूटी बाजू, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
जालंधर, ENS: करतारपुर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां दर्जन भर नौजवानों द्वारा एक घर पर तेजधार हथियार और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दर्जन भर नौजवानों द्वारा घर पर पत्थरों से हमला किया गया। जिसके बाद नौजवान मौके से फरार हो गए। इस दौरान हथियार लहराते हुए कुछ अन्य नौजवान आते है और वह भी हमला करते है, तभी फिर से दर्जन भर नौजवान वापिस आकर घर की छत पर हमला करना शुरू कर देते है। इस दौरान पीड़ित ने ऑडियो भी जारी की गई।
जिसमें चाचा और परिवार को बचाकर रखने की धमकी दी जाती है। मामले की जानकारी देते हुए प्रवीण कुमार ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है और 16 अक्टूबर को वह चाचा जसविंदर के साथ प्लाई लेने के लिए गया था। पीड़ित ने कहाकि नौजवान उनके मोहल्ले के रहने वाले है। आरोप है कि नौजवान नशे के आदी है। इस दौरान करतारपुर बस स्टैंड पर उसे 4 नौजवानों ने घेर लिया। पीड़ित ने कहाकि चारों में हर्ष, हरपाल, राजेश और अन्य साथी ने उन्हें घेर लिया और पैसों की मांग करने लगे। जिसके बाद उसकी पिटाई करके जेब से 15 हजार रुपए निकाल लिए और चेन छीन ली।
पीड़ित ने आरोप लगाए है कि इन नौजवानों ने अन्य साथियों को बुलाकर घर पर हमला ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में उनके घर की छत गिर गई। घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने एक नौजवान को हिरासत में लिया और उसके बाद छोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जिसके बाद नौजवानों ने डीएवी स्कूल के पास चाचा को एक्टिवा पर बिठा लिया और मंडी में ले जाकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
इस घटना में बाजू में फैक्चर आया और एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा। पीड़ित ने कहाकि जब उनके द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई तो नौजवान अन्य साथियों के साथ घर पर आ गए और घर पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार उनके पास सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जिसमें 40 नौजवानों द्वारा घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और ईंट-पत्थर मारे गए। पीड़ित ने कहा कि उनकी कोई रंजिश नहीं है। वहीं घटना को लेकर घायल चाचा को करतारपुर अस्पताल में भर्ती किया गया, जिसके बाद देर रात जालंधर अस्पताल में रैफर कर दिया गया। ऐसे में उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
