Hocky Champion Trophy 2026
HoshiarpurPunjab News: पुलिसकर्मी और सरपंच परिवार हुआ हंगामा, चली गोलियां, बेटा गिरफ्तार,...

Punjab News: पुलिसकर्मी और सरपंच परिवार हुआ हंगामा, चली गोलियां, बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः जिला होशियारपुर के गांव सतौर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिसकर्मी की गाड़ी मौजूदा सरपंच के घर के गेट से टकराने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान 2 गोलियां भी चलीं। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरपंच के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सरपंच का पति मौके से फरार बताया जा रहा है।


​
मिली जानकारी के मुताबिक एक पुलिसकर्मी ने गांव के मौजूदा सरपंच के घर के मुख्य गेट पर गाड़ी मार दी। इसके बाद घटना की जानकारी लेने के लिए सरपंच पति और उसका बेटा उक्त पुलिसकर्मी के घर पहुंचे। सरपंच परिवार का आरोप है कि जब वे कारण पूछने गए तो पुलिसकर्मी ने उन पर अपनी सरकारी रिवॉल्वर तान दी। सरपंच परिवार के मुताबिक, जब उनके बेटे ने खुद को बचाने के लिए रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की तो गोली चल गई जो पड़ोसी के घर की पानी की टंकी में जा लगी।

इसके बाद दोबारा रिवॉल्वर तानी तो हवाई फायर हो गया। आख़िरकार, सरपंच के बेटे ने पुलिसकर्मी से सरकारी रिवॉल्वर छीन ली और वे घर लौट आए। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मी ने अपने विभाग को सूचना दी। जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस और सरपंच परिवार के बीच तीखी बहस हुई। सरपंच परिवार का कहना है कि उनके घर पर एक पुलिसकर्मी ने हमला किया है, लेकिन पुलिस उन पर रिवॉल्वर छीनने का आरोप लगा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सरपंच पुत्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सरपंच पति मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिसकर्मी का कहना है कि उसकी सरकारी रिवॉल्वर जबरन छीन ली गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और विभिन्न पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

महाविद्यालय बंगाणा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई

ऊना। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में भारत...

ऊना में मनाया गया राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय संकल्प दिवस

ऊना। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री...

युवाओं को लक्ष्य छोटा नहीं, बल्कि उसकी रोज तैयारी करनी चाहिए – CM Saini

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

न्यूनतम आंकड़े पर सिमट जाएगी 2027 में कांग्रेस : जयराम ठाकुर

ऊना। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना में प्रेस...

महाविद्यालय बंगाणा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई

ऊना। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य...

ऊना में मनाया गया राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय संकल्प दिवस

ऊना। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त...

Punjab News: टिकट मिलने पर पराशर पप्पी का दावा, कहा-…नहीं तो बैठ जाएंगे घर, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में आप पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर 40 उम्मीदवारों की पहली सूची...

युवाओं को लक्ष्य छोटा नहीं, बल्कि उसकी रोज तैयारी करनी चाहिए – CM Saini

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य कभी छोटा नहीं करना चाहिए...