लुधियानाः शहर में चोरी और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे दिन चोर और स्नेचर वारदातों को अंजाम दे रहे है। लोगों में डर का माहौल पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि चोरों और स्नेचरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है, यही कारण हैकि सरेआम चोर और स्नेचर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला हौजरी और टेक्सटाइल हब बाजवा नगर स्थित फ्लाई फैशन हौजरी से सामने आया है।
जहां दिनदहाड़े अज्ञात एक्टिवा सवार युवक तैयार कपड़ों का कीमती गट्ठा चोरी करके फरार हो गया। आरोपी की करतूत फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज के अनुसार, लाल पगड़ी पहने आरोपी काले रंग की एक्टिवा पर आया और पहले आसपास की रेकी की। मौका मिलते ही वह फैक्टरी में घुसा और कपड़ों का गट्ठा उठाकर एक्टिवा पर रखा और फरार हो गया। घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस को दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।
