Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: पूर्व कांग्रेस नेता व कारोबारी पर 8 हमलावारों ने चलाई...

Punjab News: पूर्व कांग्रेस नेता व कारोबारी पर 8 हमलावारों ने चलाई गोलियां, हथियार से किए वार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ढोल्लेवाल इलाके में मैगी प्वाइंट में खाना खाने के बाद मां और साढ़े 3 साल के बेटे के साथ घर लौट रहे युवक पर करीब 8 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ये लोग इनोवा कार में सवार थे। आरोप है कि हमलावरों ने युवक पर 5 से 6 गोलियां चलाईं। इस दौरान कार में भी गोलियां लगीं। हमलावरों ने युवक के सिर पर दातर से वार कर उसके बाल काट दिए और पिस्तौल के बट से भी हमला किया।

युवक ने किसी तरह कार भगाकर अपनी, मां और बेटे की जान बचाई और सिविल अस्पताल पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ा था। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई। पीड़ित का आरोप है कि करीब एक साल पहले भी इन्हीं हमलावरों ने उसके घर पर आकर हमला किया था और गोलियां चलाई थीं। पीड़ित जगजोत सिंह ने बताया कि वह अपनी मां मनजीत कौर और साढ़े 3 साल के बेटे के साथ ढोल्लेवाल इलाके में मैगी प्वाइंट रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। तीनों कार में ही बैठकर खाना खा रहे थे।

खाना खाने के बाद वह बेटे के लिए पानी की बोतल लेने और पैसे देने के लिए कार से नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से 7 से 8 युवक भागते हुए आए और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। जगजोत के मुताबिक, हमलावरों ने पहले उस पर दो गोलियां चलाई, लेकिन वह बच गया। इसके बाद वह भागकर कार में बैठ गया। आरोप है कि हमलावरों ने कार की खिड़की के पास आकर भी फायरिंग की और गाड़ी के अंदर दो गोलियां चलाईं। उस समय उसकी मां और छोटा बेटा भी कार में मौजूद थे।

जगजोत ने आरोप लगाया कि जब उसने कार भगाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसकी दस्तार के ऊपर से दातर से वार किए। उसके सिर पर भी कई वार किए गए। हमलावरों ने पिस्तौल के बट से भी उसके सिर पर चोटें मारीं। पीड़ित का दावा है कि हमलावरों ने उसके सिर में दातर फंसाकर उसके बाल काट दिए। उसने बताया कि वह अमृतधारी है। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। लात और आंख के पास भी गोली के छर्रे लगने की बात उसने कही। उसकी लात में कितनी गंभीर चोट है, यह मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। इसके बाद वह किसी तरह कार लेकर सीधे सिविल अस्पताल पहुंचा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच ट्रेनों के डिब्बों में बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रा के दौरान...

अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलटने से मां-बेटे की मौत, 3 घायल

गाजीपुरः उद्घाटन से पहले ही गाजीपुर-बलिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे...

Punjab News: बीच सड़क पर टक्कर मारकर रुकवाई गाड़ी, चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

तरनतारनः जिले के कस्बा खेमकरण स्थित आसल रोड पर...

Punjab News: नशे के खिलाफ एक्शन, 10 किलो हेरोइन, पिस्तौल और ड्रोन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीएसएफ ने 2 अलग-अलग मामलों में 10 किलो हेरोइन बरामद...

रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच ट्रेनों के डिब्बों में बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रा के दौरान आग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक अहम...

अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलटने से मां-बेटे की मौत, 3 घायल

गाजीपुरः उद्घाटन से पहले ही गाजीपुर-बलिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर जंगीपुर के पास बलिया से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो...

Punjab News: बीच सड़क पर टक्कर मारकर रुकवाई गाड़ी, चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

तरनतारनः जिले के कस्बा खेमकरण स्थित आसल रोड पर एक आढ़ती ने गैंगस्टरों की धमकियों से खौफजदा अज्ञात लोगों...