Hocky Champion Trophy 2026
National'2047 तक बनेगा विकसित भारत', UN की रिपोर्ट को लेकर Abhijeet Dipke...

‘2047 तक बनेगा विकसित भारत’, UN की रिपोर्ट को लेकर Abhijeet Dipke ने सरकार पर साधा निशाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में भारत की आबादी 1.4 अरब थी। यह आबादी 2050 तक 1.7 अरब पहुंचने का अनुमान है। वहीं रिपोर्ट में यह कहा गया है कि विकसित भारत 2047 में कोई भूखा नहीं रहेगा। ऐसे में इसको लेकर अब कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार पर निशाना साधा है।

अभिजीत दीपके ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि – ‘क्या ऐसा कुछ है जो 2047 से पहले किया जाएगा’। रिपोर्ट के अनुसार, इतनी बड़ी आबादी का पेट भरने के लिए भारत को खाद्यान का उत्पादन बढ़ाने की जरुरत पड़ेगी। एक अनुमान के अनुसार यदि ऐसे ही चलता रहा तो देश में 2047-48 में पोषण वाले अनाज, मक्का, दाल, फल, खाद्य तेल और दूध की सप्लाई डिमांड भी कम ही होगी।

खाद्यान का बढ़ जाएगा उत्पादन

रिपोर्ट के अनुसार, 2047-48 में देश में खाद्यान का उत्पादन 457 मिलियन टन रहने का अनुमान है। वहीं डिमांड 402 मिलियन टन रहेगा। कृषि मंत्रालय के अनुसार, 2025-26 में देश में खाद्यान उत्पादन 376.56 मिलियन टन रह सकती है। 2047-48 में देश में अनाज का उत्पादन 409 मिलियन टन रहेगा। वहीं डिमांड 353 मिलियन टन रहने की संभावना जताई जा रही है। देश में खाद्यान और अनाज का उत्पादन डिमांड से ज्यादा होगा।

सब्जियों के मामले में आत्मनिर्भर रहेगा भारत

20 साल के बाद देश में चावल का उत्पादन 154 मिलियन टन और मांग 114 मिलियन टन तक रहेगी। वहीं गेंहू का उत्पादन 160 मिलियन टन तक पहुंच जाएगा। गेंहू की मांग 119 मिलियन टन रहेगी। सब्जियों का उत्पादन 2047-48 में 367 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। सब्जियों की डिमांड 365 मिलियन टन रहेगी। सब्जियों के मामले में भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगा।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कई मामले में भारत में डिमांड और सप्लाई का गैप रहेगा। पोषण वाले अनाज, मक्का, दालें, फल, खाद्य तेल और दूध की कमी रहेगी। डिमांड प्रोड्क्शन से भी दोगुनी होगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: फर्जी पुलिस कर्मी पर लगे पैसे छीनने के आरोप, SHO ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा थाना क्षेत्र के अड्डा नूरपुर में...

खाद्य विभाग ने किया कोल्ड स्टोरेज से 40,000 किलो संदिग्ध मावा जब्त

अहमदाबाद। दीवाली से पहले अहमदाबाद में खाद्य सुरक्षा को...

28 साल की उम्र में Ireland के मशहूर क्रिकेटर ने लिया सन्यास, वर्ल्ड कप का रह चुके हैं हिस्सा

खेल: आयरलैंड के लेग स्पिनर बेन व्हाइट ने सिर्फ 28 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने...

Punjab News: कारोबारी की कार पर फायरिंगः पिता की छाती को छूकर बेटी की गर्दन में धंसी गोली, देखें वीडियो

लुधियानाः एल्डिको चौकी के पास वीरवार तड़के करीब 4 बजे बदमाशों ने एक रेत कारोबारी की कार पर फायरिंग...

Jalandhar News: फर्जी पुलिस कर्मी पर लगे पैसे छीनने के आरोप, SHO ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा थाना क्षेत्र के अड्डा नूरपुर में खाकी वर्दी का झांसा देकर एक मजदूर को ठगने का...

Punjab News: श्रद्धेय संतों की याद में डेरा कर सेवा संत भूरी वाले में कार्यक्रम, श्रद्धालु हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

अमृतसरः तरनतारन रोड पर स्थित डेरा कर सेवा संत भूरी वाले में संत बाबा जैमल सिंह जी, संत बाबा...