Hocky Champion Trophy 2026
Panchkulaहेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के परिवारिक सदस्य जा चुके जेल,...

हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के परिवारिक सदस्य जा चुके जेल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने सेक्टर-20, पंचकूला स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स में एक महिला को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार 27 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक सेल की टीम को सेक्टर-20 स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स के नजदीक एक संदिग्ध महिला की सूचना मिली। इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में टीम मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ की।

महिला की पहचान गुड्डी निवासी सेक्टर-20, पंचकूला के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान महिला ने अपने हाथ में पकड़ी वस्तु को फेंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया। जांच करने पर उसके हाथ से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार महिला को 28 अक्टूबर को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस महिला से हेरोइन की सप्लाई के स्रोत, खरीद-फरोख्त और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। महिला के परिवार के अन्य सदस्यों के भी पहले हेरोइन तस्करी के मामलों में जेल जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: नशे की सप्लाई में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह पुरुष हो या महिला, कानून के दायरे में लाया जाएगा। नशे के सप्लाई नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारा लक्ष्य नशा मुक्त समाज का निर्माण करना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजन, मुख्यमंत्री होंगे मुख्यातिथि

चंडीगढ़: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड...

सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी...

Jalandhar News: गठबंधन पर कांग्रेस MLA हैनरी ने घेरी अकाली-BJP, देखें वीडियो

40 सालों से हरियाणा में पंजाबी भाषा को लेकर...

किशोरावस्था के मानसिक स्वास्थ्य देखभाल में माता-पिता को करेगा शामिल : Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

प्रदेश सरकार किसानों को उन्नत तकनीक का बीज मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध : Shyam Singh Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजन, मुख्यमंत्री होंगे मुख्यातिथि

चंडीगढ़: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) रोहतक व प्रदेश सरकार के सूचना, जनसंपर्क,...

सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (नियमित) एवं गुरूकुल/विद्यापीठ (पूर्व मध्यमा सह माध्यमिक/उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ...

Jalandhar News: गठबंधन पर कांग्रेस MLA हैनरी ने घेरी अकाली-BJP, देखें वीडियो

40 सालों से हरियाणा में पंजाबी भाषा को लेकर उठाया मुद्दा जालंधर, ENS: कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई...

किशोरावस्था के मानसिक स्वास्थ्य देखभाल में माता-पिता को करेगा शामिल : Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्कूली बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य...