ढाकाः बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में सामने आई दो अलग-अलग दिल दहला देने वाली घटनाओं ने वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।
बता दें कि पहली घटना मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला की है। यहां 43 वर्षीय हिंदू व्यक्ति रबेंद्र ऋषि की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।
रबेंद्र एक सैलून चलाते थे। आरोपी सद्दाम अक्सर बिना पैसे दिए सैलून में बाल कटवाता था और ड्रग्स खरीदने के लिए रबेंद्र से जबरन पैसे भी मांगता था। मंगलवार शाम जब रबेंद्र ने उसे उधार में बाल काटने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर सद्दाम ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे रबेंद्र की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
