Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: दूध के दामों में बढ़ौतरी, 1 तारीख से 3 रुपए...

Punjab News: दूध के दामों में बढ़ौतरी, 1 तारीख से 3 रुपए बढ़ोतरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः त्योहारी सीजन के बीच लुधियाना वासियों के लिए महंगाई से जुड़ी एक बड़ी खबर है। शहर में 1 नवंबर से दूध की कीमतें बढ़ने जा रही हैं। हैबोवाल और ताजपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स के डेयरी मालिकों ने दूध के दाम बढ़ाने का सख्त फैसला लिया है। नए रेट के अनुसार शहर में दूध 3 रुपए प्रति किलो तक महंगा हो जाएगा। हैबोवाल डेयरी के प्रधान कुलदीप सिंह लहरिया और अन्य डेयरी प्रतिनिधियों ने यह जानकारी साझा की है।

उन्होंने बताया कि शहर में दूध बेचने वाले सभी अड्डों पर 3 रुपए प्रति किलो का इजाफा किया जा रहा है जबकि क्रीम डेयरी वालों के लिए फैट के रेट में 30 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। सभी डेयरी मालिकों से अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इन नए रेट्स को लागू करने की अपील की गई है। कीमतों में इस वृद्धि का मुख्य कारण पशुओं की फीड में आई भारी महंगाई को बताया गया है। डेयरी संचालकों के अनुसार पिछले कुछ समय में तूड़ी,दाना और हरे चारे (पठ्ठे) के रेट बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं।

हर चीज महंगी होने के कारण डेयरी मालिकों के लिए अपने घर का गुजारा चलाना भी मुश्किल होता जा रहा है। डेयरी प्रतिनिधियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि महंगाई के इस दौर में दूध का महंगा होना बहुत जरूरी है। घाटे और आर्थिक तंगी के चलते कई डेयरी मालिक अपना कारोबार बेचने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कोई भी इस महंगाई को नहीं समझेगा और रेट नहीं बढ़ाएगा उसे बहुत जल्द अपनी डेयरी बेचनी पड़ जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: फर्जी पुलिस कर्मी पर लगे पैसे छीनने के आरोप, SHO ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा थाना क्षेत्र के अड्डा नूरपुर में...

खाद्य विभाग ने किया कोल्ड स्टोरेज से 40,000 किलो संदिग्ध मावा जब्त

अहमदाबाद। दीवाली से पहले अहमदाबाद में खाद्य सुरक्षा को...

28 साल की उम्र में Ireland के मशहूर क्रिकेटर ने लिया सन्यास, वर्ल्ड कप का रह चुके हैं हिस्सा

खेल: आयरलैंड के लेग स्पिनर बेन व्हाइट ने सिर्फ 28 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने...

Punjab News: कारोबारी की कार पर फायरिंगः पिता की छाती को छूकर बेटी की गर्दन में धंसी गोली, देखें वीडियो

लुधियानाः एल्डिको चौकी के पास वीरवार तड़के करीब 4 बजे बदमाशों ने एक रेत कारोबारी की कार पर फायरिंग...

Jalandhar News: फर्जी पुलिस कर्मी पर लगे पैसे छीनने के आरोप, SHO ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा थाना क्षेत्र के अड्डा नूरपुर में खाकी वर्दी का झांसा देकर एक मजदूर को ठगने का...

Punjab News: श्रद्धेय संतों की याद में डेरा कर सेवा संत भूरी वाले में कार्यक्रम, श्रद्धालु हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

अमृतसरः तरनतारन रोड पर स्थित डेरा कर सेवा संत भूरी वाले में संत बाबा जैमल सिंह जी, संत बाबा...