AdvertisementPunjab Government
Haryanaपड़ोसी ने 11 साल के बच्चे को चाकू मारकर उतारा मौत के...

पड़ोसी ने 11 साल के बच्चे को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, खेलने के दौरान लगा था धक्का

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबादः फरीदाबाद के सेक्टर-56 स्थित खेलने के दौरान धक्का देने को लेकर झगड़े में 15 साल के बच्चे ने 13 साल के बच्चे की छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग मौके से चाकू लेकर फरार हो गया।

उधर, परिजन घायल हालात में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषत कर दिया। सेक्टर-58 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में रहने वाले मृतक कन्नू (13) के चाचा इकबाल ने जानकारी देते बताया कि कन्नू एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। रविवार की शाम को करीब 7 बजे वह ब्लॉक नंबर-14 में घर के बाहर अपनी 1 साल की बहन चाहत को खिला रहा था। तभी ब्लॉक 13 में रहने वाला किशोर (15 वर्ष) वहां पर आया और दोनों मिलकर वहीं पर खेलने लगे।

इकबाल के मुताबिक दोनों के बीच खलने के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। जिसके चलते आरोपी ने कन्नू की छाती में चाकू मार दिया। इकबाल के मुताबिक आरोपी भी तीसरी क्लास का छात्र है और अक्सर वहां पर खेलने के लिए आ जाया करता था।

मृतक कन्नू के पिता यामिल मूल रूप से अलीगढ़, यूपी के रहने वाले हैं। पिछले काफी लंबे समय से वह फरीदाबाद में रह रहे हैं। यामिन यहां पर कबाड़ की फेरी लगाते हैं और करीब 5 साल पहले ही सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में अपना मकान खरीदकर रहने आए थे।

बताया गया कि उनका सबसे बड़ा बेटा आमिर है, जिसकी दीवाली के बाद शादी होनी है। मृतक कन्नू से छोटी एक साल की उसकी बहन है। सेक्कर-58 थाना इंचार्ज केवल सिंह के मुताबिक परिजनों के द्वारा शिकायत दी गई है। पुलिस बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर आगे की कार्रवाही शुरू करेगी। कन्नू की छाती में चाकू मारा गया है, जिससे उसकी मौत हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर...

नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

दक्षिणी नाइजीरिया में सोमवार को एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश...

Punjab News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हैंडबॉल खिलाड़ी को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

लुधियानाः जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल की होनहार हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की मौत हो गई।...

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर के बीच साईं सुंदर शाह जी पीर की दरगाह के...

लंदन से अमेरिका जा रही फ्लाइट BA295 में इमरजेंसी, हजारों फीट नीचे आया विमान

फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आपात स्थिति सामने आई है। ब्रिटिश...

Health Tips: डायबिटीज और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में अमरूद कैसे खाएं, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips:  अमरूद एक ऐसा फल है जिसे डायबिटीज के मरीजों के लिए अक्सर अच्छा माना जाता है। इसमें...