AdvertisementPunjab Government
Haryanaहरियाणवी गायक दिलेर की रेंज रोवर पर फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ के...

हरियाणवी गायक दिलेर की रेंज रोवर पर फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनीपतः हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी रोहित उर्फ बूढ़ा को सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार देर रात बरोटा-छतेहरा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार रोहित उर्फ बूढ़ा राय क्षेत्र के लाडपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास और हत्या समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि कर रही है।

STF सोनीपत के इंस्पेक्टर अजय ढांकर ने बताया कि शनिवार रात आरोपी के कुंडली क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद STF सोनीपत और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से बरोटा-छतेहरा क्षेत्र में अभियान चलाया।

पुलिस के मुताबिक टीम को देखते ही रोहित ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। मौके से एक मोटरसाइकिल और पिस्तौल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 17 सितंबर की रात भिवानी जिले के खरक कलां गांव में हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग हुई थी। बाइक सवार एक युवक ने वाहन पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये किसी व्यक्ति ने अनिल पंडित के नाम से इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा भी किया था। जांच के दौरान इस मामले में रोहित उर्फ बूढ़ा का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

STF के अनुसार, रोहित का नाम हिसार जिले के बरवाला कस्बे के पास बद्दो-पट्टी टोल प्लाजा के मैनेजर संजय शुक्ला की हत्या के मामले में भी सामने आया है। 23 जून को हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर बद्दो-पट्टी टोल प्लाजा के पास संजय शुक्ला की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस अब रोहित के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने की भी जानकारी सामने आई है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Iran को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया Hint

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान...

आखिर कब बांग्लादेश वापिस आएंगी Sheikh Hasina? भारत के उच्चायुक्त ने दिया जवाब

नई दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख...

Iran को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया Hint

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़े फैसले के संकेत दिए हैं। शनिवार को...

Jalandhar News: युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिमः पुलिस ने घरों में दी दबिश, संदिग्ध व्यक्तियों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

जालंधरः युद्ध नशे के विरुद्ध मामले में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत...

आखिर कब बांग्लादेश वापिस आएंगी Sheikh Hasina? भारत के उच्चायुक्त ने दिया जवाब

नई दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर...

Punjab News: गाड़ी निकालने को लेकर हंगामा, हथौड़े से तोड़ी थड़ियां, मारपीट का आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः हैबोवाल के रणजोध पार्क इलाके में गली से कार निकालने को लेकर एक ड्राइवर द्वारा जमकर हंगामा करने...