AdvertisementPunjab Government
Haryanaनमो क्रिकेट लीगः गुरुग्राम ने हिसार की टीम को हराया, देखें वीडियो

नमो क्रिकेट लीगः गुरुग्राम ने हिसार की टीम को हराया, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग का रविवार को भव्य समापन हो गया। गुरुग्राम विजेता बना। ग्रैंड फिनाले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की ओर से आयोजित इस क्रिकेट लीग में खेल के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। ग्रैंड फिनाले समारोह में केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। तरुण भंडारी ने उनका स्वागत किया।

नमो क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला गुरुग्राम और हिसार की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुरुग्राम की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम ने 7 विकेट खोकर 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी हिसार की टीम ने भी जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन गुरुग्राम ने मुकाबले में बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया। हिसार लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाया और उसे 11 लाख रुपये के पुरस्कार से संतोष करना पड़ा।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विजेता गुरुग्राम की टीम को 21 लाख रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। वहीं रनरअप हिसार की टीम को 11 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। तीसरे स्थान पर रहने वाली जालंधर की टीम को 5 लाख रुपए और चौथे स्थान पर रही कुरुक्षेत्र की टीम को 2.50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। पूरे आयोजन के दौरान क्रिकेट के रोमांच के साथ युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

समापन समारोह में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक मनमोहन भड़ाना, मेयर श्याम लाल बंसल, मुख्यमंत्री के ओएसडी बीबी भारती और भोपाल खदरी, भजन गायक कन्हैया मित्तल, द ग्रेट खली, कुनाल कुमार, एमप्रो मिसेज औलख, नरेश मित्तल सांवरिया, पवन सोलंकी, नमो क्रिकेट लीग के मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजीव सूद, रामनिवास गर्ग, रंजीता मेहता, मुकेश सिंगला, ऋषिपाल, राकेश जागोता, अनुराधा पुरी, राकेश गर्ग बिट्टू और दीपक गर्ग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर...

नाइजीरिया में मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश, 32 लोग थे सवार

दक्षिणी नाइजीरिया में सोमवार को एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश...

Punjab News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हैंडबॉल खिलाड़ी को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

लुधियानाः जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल की होनहार हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की मौत हो गई।...

Jalandhar News: पास देने को लेकर PRTC बस और पिकअप चालक में हुआ विवाद, लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः जिले में नेशनल हाईवे पर गोराया और फिल्लौर के बीच साईं सुंदर शाह जी पीर की दरगाह के...

लंदन से अमेरिका जा रही फ्लाइट BA295 में इमरजेंसी, हजारों फीट नीचे आया विमान

फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आपात स्थिति सामने आई है। ब्रिटिश...

Health Tips: डायबिटीज और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में अमरूद कैसे खाएं, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips:  अमरूद एक ऐसा फल है जिसे डायबिटीज के मरीजों के लिए अक्सर अच्छा माना जाता है। इसमें...