AdvertisementPunjab Government
Nationalसुल्तानपुर में शहीद का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस और ट्रक...

सुल्तानपुर में शहीद का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर, बेटे समेत 4 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में शहीद के बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 79.6 के पास करीब सुबह 8:15 से 8:30 बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

शहीद के बेटे गौरव सिंह और एंबुलेंस चालक जसपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल राम समुझ सिंह और राजन चौधरी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और उनका इलाज चंडीगढ़ स्थित कमांड अस्पताल में चल रहा था। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनकी मौत हो गई थी।

परिजन उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से पैतृक गांव ले जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस में फंसे शवों को निकालने के लिए राहत दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर हलियापुर थाने में ससम्मान सुरक्षित रखवाया गया है। प्रशासन की ओर से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हादसे के कारणों और इसमें शामिल वाहन की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मेडिकल कॉलेज खानपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में मोहन लाल बड़ौली ने की सहभागिता

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

SDM ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

11 से 20 अक्तूबर तक चलेगा नवरात्र मेला ऊना,सुशील पंडित:...

बड़ा हादसाः दो नावों के बीच भीषण टक्कर, 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासाः कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में कांगो नदी में दो...

Punjab News: कांग्रेस नेताओं ने दी पुलिस को चेतावनी, धक्केशाही हुई तो करेंगे बाजार बंद, देखें वीडियो

अमृतसरः कांग्रेस नेता और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष...

मेडिकल कॉलेज खानपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में मोहन लाल बड़ौली ने की सहभागिता

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आज मेडिकल कॉलेज, खानपुर, सोनीपत में आयोजित रक्तदान...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल की एक्सटेंशन को लेकर...

SDM ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

11 से 20 अक्तूबर तक चलेगा नवरात्र मेला ऊना,सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20...

बड़ा हादसाः दो नावों के बीच भीषण टक्कर, 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासाः कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में कांगो नदी में दो मोटर चालित लकड़ी की नावों के बीच हुई भीषण टक्कर...