AdvertisementPunjab Government
Nationalराज्यसभा के लिए BJP ने 8 उम्मीदवारों का किया ऐलान

राज्यसभा के लिए BJP ने 8 उम्मीदवारों का किया ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत का नाम भी शामिल है। 8 उम्मीदवारों में दो महिलाएं शामिल हैं। राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी इस सूची में क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन का ध्यान रखते हुए अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताया गया है। लिस्ट में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार के नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। बीजेपी की ओर से जारी सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, उम्मीदवारों में 2 ब्राह्मण और 1 राजपूत शामिल हैं। OBC वर्ग में 1 लोधी, 1 पाल और 1 कुर्मी उम्मीदवार हैं। धर्मपाल सिंह लोधी बिरादरी से आते हैं। वह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। प्रकाश पाल संगठन में क्षेत्रीय मंत्री हैं और पाल बिरादरी से आते हैं।

ओबीसी समुदाय में पाल को गडेरिया बिरादरी माना जाता है। विद्यासागर सोनकर दलित बिरादरी से हैं और पार्टी के अहम पदों पर रह चुके हैं। वह पूर्व MLC और मछलीशहर से पूर्व सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वह पार्टी के पूर्व महामंत्री भी हैं। इस लिस्ट में मंत्री हरदीप पुरी-बीएल वर्मा का नाम नहीं का नाम नहीं आया है। धर्मपाल सिंह बरेली के आंवला से बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वह कई बार विधायक रह चुके हैं और फिलहाल यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पास पशुपालन और डेयरी विकास विभाग की जिम्मेदारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मेडिकल कॉलेज खानपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में मोहन लाल बड़ौली ने की सहभागिता

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

SDM ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

11 से 20 अक्तूबर तक चलेगा नवरात्र मेला ऊना,सुशील पंडित:...

बड़ा हादसाः दो नावों के बीच भीषण टक्कर, 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासाः कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में कांगो नदी में दो...

Punjab News: कांग्रेस नेताओं ने दी पुलिस को चेतावनी, धक्केशाही हुई तो करेंगे बाजार बंद, देखें वीडियो

अमृतसरः कांग्रेस नेता और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष...

मेडिकल कॉलेज खानपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में मोहन लाल बड़ौली ने की सहभागिता

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आज मेडिकल कॉलेज, खानपुर, सोनीपत में आयोजित रक्तदान...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल की एक्सटेंशन को लेकर...

SDM ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

11 से 20 अक्तूबर तक चलेगा नवरात्र मेला ऊना,सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20...

बड़ा हादसाः दो नावों के बीच भीषण टक्कर, 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासाः कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में कांगो नदी में दो मोटर चालित लकड़ी की नावों के बीच हुई भीषण टक्कर...