Hocky Champion Trophy 2026
PathankotPunjab News: Down Town Restaurant में चली गोलियां, 4 आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: Down Town Restaurant में चली गोलियां, 4 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः मालिकपुर के पास डाउन टाउन में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जिसके चलते पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी दलबिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि डमटाल-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 पक्षों के बीच होर्न की आवाज को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष सुंदरजीत सिंह अपनी पार्टी के साथ मालिकपुर के पास डाउन टाउन में एक रेस्टोरेंट में खाना पीना करने पहुंचा और दूसरी पार्टी ने भी अपने कुछ साथियों को वहीं बुलाया, जिनके पास तेजधार हथियार थे।

इस दौरान सुंदरजीत सिंह के लाइसेंसी हथियार से गोलियां चलाईं। घटना के बाद मौके पर लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया, लेकिन घटना स्थल से दोषी फरार हो गए थे। पुलिस ने पीछा करके 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सिमरनजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी दीना नगर गुरदासपुर, केतन कुमार पुत्र सुरिंदर पाल निवासी दीना नगर, शुभम कुमार पुत्र सुखदेव राज निवासी बहरामपुर, रणजीत कुमार पुत्र कतवाल कुमार निवासी पुराना साला, राजीव कुमार उर्फ रिंकल पुत्र रमेश कुमार निवासी फिरोजपुर कालां जिला पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि किसी को भी आतंक फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग में चौकाने वाला खुलासा, मुख्य सेवादार गिरफ्तार

लुधियानाः जगराओं में गांव गगड़ा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा गोपाल...

ऊना, मैहतपुर और संतोषगढ़ में निर्धारित स्थानों पर ही बिकेंगे पटाखे

एसडीएम ने 3 बिक्री स्थल किए निर्धारित ऊना। दीपावली के...

कानून-व्यवस्था ठप और भ्रष्टाचार चरम पर, जनता ने बनाया सरकार बदलने का मन: जयराम ठाकुर

ऊना। ऊना में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व...

Bigg Boss 20 में स्काउट पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

मनोरंजन: बिग बॉस 20 में आए दिन नया ड्रामा...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग में चौकाने वाला खुलासा, मुख्य सेवादार गिरफ्तार

लुधियानाः जगराओं में गांव गगड़ा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा गोपाल सर साहिब के गेट पर हुई फायरिंग और धमकी भरी...

ऊना, मैहतपुर और संतोषगढ़ में निर्धारित स्थानों पर ही बिकेंगे पटाखे

एसडीएम ने 3 बिक्री स्थल किए निर्धारित ऊना। दीपावली के मद्देनजर आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में...

कानून-व्यवस्था ठप और भ्रष्टाचार चरम पर, जनता ने बनाया सरकार बदलने का मन: जयराम ठाकुर

ऊना। ऊना में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान...

Punjab News: नशे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, 8 हॉटस्पॉट्स चिह्नित, लगाए जा रहे CCTV, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक...