Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग में चौकाने वाला खुलासा, मुख्य सेवादार...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में फायरिंग में चौकाने वाला खुलासा, मुख्य सेवादार गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जगराओं में गांव गगड़ा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा गोपाल सर साहिब के गेट पर हुई फायरिंग और धमकी भरी चिट्ठी फेंकने के मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बाबा अमरजीत सिंह और संदीप सिंह सोनी के रूप में हुई है। आरोपी गुरुद्वारा साहिब का मुख्य सेवादार है। इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इलाके में दहशत फैलाने और सिख संगत की भावनाओं से जुड़ी इस घटना का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि गुरुद्वारा साहिब का मुख्य सेवादार बाबा अमरजीत सिंह ही निकला। पुलिस ने बाबा अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सदर के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस मामले में अब तक मुख्य सेवादार बाबा अमरजीत सिंह और गोली चलाने वाले संदीप सिंह सोनी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस जांच के अनुसार, बाबा अमरजीत सिंह पुलिस सुरक्षा (गनमैन) हासिल करना चाहता था। इसी मकसद से उसने अपने साथी संदीप सिंह उर्फ सोनी निवासी गांव कंडियाल के साथ मिलकर गुरुद्वारा साहिब पर हमले का नाटक रचा।

आरोपी ऐसी स्थिति पैदा करना चाहते थे, जिससे मामला बेहद संवेदनशील दिखे और पुलिस दबाव में आकर बाबा को तुरंत सुरक्षा मुहैया करवा दे। इस मामले में पुलिस संदीप सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस साजिश में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे और हथियार की खरीद-फरोख्त में किसकी भूमिका रही।

बता दें कि साजिश को गंभीर रूप देने के लिए आरोपियों ने एक धमकी भरी चिट्ठी तैयार की थी। इसमें अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज, बाबा अमरजीत सिंह और गुरिंदर सिंह रूमी के खिलाफ आपत्तिजनक व अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही गुरुद्वारा साहिब में भाजपा और अकाली दल (बादल) के नेताओं को सिरोपा भेंट करने पर ऐतराज जताया गया था। गुरिंदर सिंह रूमी पर पहले भी हमला हो चुका था, इसलिए इन बड़े नामों का सहारा लेकर पुलिस पर जल्द सुरक्षा देने का दबाव बनाने की चाल चली गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

क्या जयराम द्वारा कुटलैहड़ भाजपा के एक होने का दावा सत्य होगा?

समारोह में भुट्टो और कँवर ने किया एक साथ मंच...

ऊना में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस

ऊना। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री...

महाविद्यालय बंगाणा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई

ऊना। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में भारत...

डॉ. अशोक कुमार मित्तल का ‘सेवा संकल्प’: सामुदायिक पहलों के जरिए सेवा की भावना का होगा विस्तार

जालंधर (Ens): राज्यसभा सांसद और शिक्षाविद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने 'सेवा संकल्प' के तहत समुदाय-केंद्रित कई पहलें शुरू...

क्या जयराम द्वारा कुटलैहड़ भाजपा के एक होने का दावा सत्य होगा?

समारोह में भुट्टो और कँवर ने किया एक साथ मंच शेयर ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा के बंगाणा में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के...

ऊना में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस

ऊना। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त...

Jalandhar News: टिकट मिलने पर बजे ढोल, चले पटाखें, बलकार सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में आप पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर 40 उम्मीदवारों की पहली...