Hocky Champion Trophy 2026
PathankotPunjab News: बेटे के कत्ल का इंसाफ ना मिलने पर SSP दफ्तर...

Punjab News: बेटे के कत्ल का इंसाफ ना मिलने पर SSP दफ्तर अकेली मां का धरना, हरकत में आई पुलिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः जिले में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग महिला अकेले ही एसएसपी दफ्तर के बाहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नजर आई जिसने की एसएसपी दफ्तर के बाहर रोड जाम कर दिया। जिसके पीछे कारण था कि पिछले 1 साल से ये बुजुर्ग महिला इंसाफ के लिए पुलिस के आगे पीछे धक्के खा रही थी, दर-दर की ठोकरे खाने के बाद जब इसे इंसाफ न मिला तो इसने रोड़ जाम कर रोष जताना ही उचित समझा। मामला कुछ इस तरह है कि ये महिला जिला पठानकोट के हल्का भोआ में पड़ते गांव माजरा की रहने वाली है। पिछले साल इसके बेटे की लाश खेतों में मिली थी।

जिसके बाद इस बजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत थाना तारागढ़ पुलिस को दी कि उसके बेटे को कुछ लोगो ने कत्ल किया है, लेकिन इसके बाबजूद भी पुलिस ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया और ये बजुर्ग महिला पूरा एक साल इंसाफ के लिए दरदर की ठोकरें खाने लगी। जब एक साल इंसाफ न मिला तो इस बजुर्ग महिला ने अकेले ही एसएसपी दफ्तर के बाहर इंसाफ के लिए धरना लगा दिया। ऐसे में प्रदर्शन करने लगी मां द्वारा रोड़ जाम होता देख पुलिस हरकत में आई और बजुर्ग महिला को आश्वासन देकर सड़क से उठाया। बुजुर्ग महिला सड़क पर रोती बिलखती हुई नजर आ रही है।

वह अपने बेटे की मौत के इंसाफ के लिए पिछले एक साल से दर-दर की ठोकरे खा रही है। जिसने तंग होकर एसएसपी दफ्तर के बाहर रोड जाम कर दिया इस बारे में जब बुजुर्ग महिला से बात की गई तो उसने बताया कि उसके गांव माजरा में पिछले साल उसके बेटे की लाश मिली थी। जिसकी गर्दन कटी हुई थी। उसने कहा कि इसके लिए उसने पुलिस को शिकायत दी कि उसके बेटे का कत्ल गांव के ही रहने वाले कुछ युवकों की ओर से किया गया है। जिसके नाम के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी गई। क्योंकि आज भी वह लोग उन्हें मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

आज 1 साल के बाद तंग होकर एसएसपी दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। बुजुर्ग महिला की बेटी ने भी इस पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं इस बारे में एसपी विशाल जीत सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला पुराना है। जिसको लेकर बुजुर्ग महिला की ओर से जो प्रदर्शन किया जा रहा है। उसकी बात सुनी जा रही है, जो बनती कार्रवाई होगी, वो की जाएंगी। अगर किसी ने ऐसा किया होगा जो बुजुर्ग महिला कह रही है तो उसे सजा दिलवाई जाएगी। बुजुर्ग महिला को इंसाफ दिलवाया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 2 जगहों पर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

मोहालीः जीरकपुर में 2 अलग-अलग स्थानों पर आग लगने...

Jalandhar Bypass चौक पर बाबा साहेब की मूर्ति का तोड़ा शीशा, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत...

चक्रवात ‘अर्नब’ ट्रेनें हुई रद्द, 30 के मार्ग में परिवर्तन

भुवनेश्वर। चक्रवात 'अर्नब' के कारण हुई भारी बारिश के...

Punjab News: झोटा Murder Case, 3 DSP बदले, SP स्तर के अधिकारी तैनात

मानसाः परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर संघर्ष अभी...

Punjab News: 2 जगहों पर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

मोहालीः जीरकपुर में 2 अलग-अलग स्थानों पर आग लगने घटनाएं सामने आई है। इन घटनाओं को लेकर लोगों में...

Jalandhar Bypass चौक पर बाबा साहेब की मूर्ति का तोड़ा शीशा, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते जालंधर बाईपास चौक पर एक बार फिर से डॉ....

Jalandhar News: झोटे के खिलाफ कीमती भगत ने निकाली भड़ास, लक्खा सिधाना और भाना सिद्धू को बताया महामूर्ख, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर संघर्ष अभी भी जारी है। परिवार 17 दिनों से इंसाफ की...

चक्रवात ‘अर्नब’ ट्रेनें हुई रद्द, 30 के मार्ग में परिवर्तन

भुवनेश्वर। चक्रवात 'अर्नब' के कारण हुई भारी बारिश के बाद ओडिशा के गंजाम जिले में बहुदा नदी के उफानाने...