Hocky Champion Trophy 2026
Unaकानून-व्यवस्था ठप और भ्रष्टाचार चरम पर, जनता ने बनाया सरकार बदलने का...

कानून-व्यवस्था ठप और भ्रष्टाचार चरम पर, जनता ने बनाया सरकार बदलने का मन: जयराम ठाकुर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। ऊना में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे इन दिनों पूरे प्रदेश के भ्रमण पर हैं और जनता से भारतीय जनता पार्टी को जो भारी जनसहयोग मिल रहा है, उससे यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि जनता ने अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार का चार वर्षों का कार्यकाल सिर्फ केंद्र सरकार को कोसने, गालियां देने और मेरी आलोचना करने में ही बीत गया है।

मुख्यमंत्री इन चार सालों में चार योजनाएं तक ठीक से नहीं चला सके ताकि वे गर्व से बता सकें कि कांग्रेस सरकार ने जनता के लिए आखिर किया क्या है। आज भी हमारे समय की योजनाएं हिम केयर, सहारा और गृहणी सुविधा ही जनता की जुबां पर हैं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इन योजनाओं की लोकप्रियता देख उल्टा उन्हें बजट देना बंद कर दिया और अपनी योजनाएं तक शुरू नहीं करवा पाए। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि आज हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हिमाचल प्रदेश में धारा-118 का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है और दलालों के माध्यम से सरकार से धड़ल्ले से स्वीकृतियां मिल रही हैं। उन्होंने पेखुबेला प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस पर भी मुख्यमंत्री बोलने से पूरी तरह बच रहे हैं, जो प्रोजेक्ट अब जमीन से भी गायब हो चुका है।

एक ईमानदार चीफ इंजीनियर यहां हुए भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गया। जांच चल रही है और बड़े नाम बेनकाब होंगे और विमल नेगी को न्याय मिलकर रहेगा। उन्होंने आरडीजी और जीएसटी ग्रांट पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आरडीजी बंद करने पर मुख्यमंत्री द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है। ये पूरे देश में बंद हुई है। आरडीजी ग्रांट दिलाने में अगर अन्याय हुआ है तो वो ऐसे अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री के समय हुआ जब दस वर्षों तक कांग्रेस की सरकार केंद्र में रही। बाबजूद इसके इस कार्यकाल में मात्र 18300 करोड़ हिमाचल को मिला जबकि 2014 से 2024 तक देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में राज्य को 89300 करोड़ की आरडीजी मिली। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जो भी विकास हो रहा है वो केंद्र के बजट से हो रहा है। सड़कें केंद्र के बजट से बन रही है जिसमें प्रधानमंत्री सड़क योजना का बड़ा योगदान है।

ऊना में बल्क ड्रग पार्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है जिसके काम में बिलम्ब और अड़चन सुक्खू सरकार पैदा कर रही है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा कर्मचारियों के हक में सुनाये फैसले पर कहा कि कोर्ट ने जो भी फैसला दिया है उसको लागू करने का काम राज्य सरकार का है। उन्होंने ऊना के विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती की बीमारी पर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है। ये राजनीति का गिरता स्तर है। बीमारी किसी को भी हो सकती है। उन्होंने सतपाल सती के घर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

क्या जयराम द्वारा कुटलैहड़ भाजपा के एक होने का दावा सत्य होगा?

समारोह में भुट्टो और कँवर ने किया एक साथ मंच...

ऊना में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस

ऊना। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री...

महाविद्यालय बंगाणा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई

ऊना। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में भारत...

डॉ. अशोक कुमार मित्तल का ‘सेवा संकल्प’: सामुदायिक पहलों के जरिए सेवा की भावना का होगा विस्तार

जालंधर (Ens): राज्यसभा सांसद और शिक्षाविद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने 'सेवा संकल्प' के तहत समुदाय-केंद्रित कई पहलें शुरू...

क्या जयराम द्वारा कुटलैहड़ भाजपा के एक होने का दावा सत्य होगा?

समारोह में भुट्टो और कँवर ने किया एक साथ मंच शेयर ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा के बंगाणा में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के...

ऊना में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस

ऊना। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त...

Jalandhar News: टिकट मिलने पर बजे ढोल, चले पटाखें, बलकार सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में आप पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर 40 उम्मीदवारों की पहली...