चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और पंजाब में पार्टी की चुनावी रणनीति संभाल रहे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल चंडीगढ़ पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी के सीनियर नेताओं और प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने स्वागत किया। सीआर पाटिल ने कहा कि जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सरकार बनाई ऐसे ही पंजाब में भी मोदी सरकार की नीतियों पर पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेंगी। वहं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर कहा कि मनिला में आज पीएम मोदी ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका है।
पीएम मोदी हर जगह धार्मिक कार्यक्रमो में जाते है। इसी के साथ करतारपुर कॉरिडोर को लेकर कहा कि पहले भी पीएम मोदी ने कोशिश की थी जिसमें वह सफल भी हुए थे और आगे भी उनकी और से कोशिश की जाएगी। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह के कल सोनिया गांधी की बुक लॉन्चिंग कार्यक्रम में जाने के सवाल पर कहा कि कोई कही जाए वह उसकी मर्जी है। किसी को जाने से कोई नहीं रोक सकता है, वो तो पहले भी आते जाते रहे है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की किताब को मैंने पड़ा नहीं है, ऐसे में मैं उसपर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।
गठबंधन के सवाल पर सीआर पाटिल ने कहा कि यह काम उनका नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारे नेता इस मामले को देख रहे होंगे। हमारे माननीय गृह मंत्री जी इस पर विचार कर रहे होंगे या कोई और देख रहा होगा। मैं तो कार्यकर्ता हूं। मुझे जो काम दिया गया है, वह मैंने किया है।” जब उनसे पूछा गया कि गठबंधन को लेकर मिक्स सिंगनल क्यों है।, तो उन्होंने जवाब दिया, “आपसे पूछकर थोड़ी करेंगे। हमें करना होगा तो करेंगे। कानून व्यवस्था के सवाल पर पर मीडिया से कहा कि आप पंजाब से हैं और आप मेरे से ज्यादा पंजाब की कानून व्यवस्था को जानते हैं। पंजाब के लोग मौजूदा कानून व्यवस्था से निकलने के लिए छटपटा रहे हैं।”
अब वह मोहाली के घड़ूंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद उनके पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने और पार्टी कार्यालय जाने का भी कार्यक्रम है। गठबंधन को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई है। पाटिल के दौरे को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ भाजपा के दोबारा गठबंधन की चर्चाएं भी तेज हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बनने और इसी महीने गठबंधन की घोषणा होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इन चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि सीआर पाटिल सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। उनका दौरा गठबंधन या इस संबंध में बातचीत के लिए नहीं है।
