MohaliPunjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। बलटाना पुलिस ने आरोपी युवक को तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे आज अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। शिकायत में नाबालिग ने बताया कि उसके घर के सामने स्थित एक पीजी में आकाश नाम का युवक रहता था। जनवरी में उसके भाई की उक्त युवक से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसके भाई के मोबाइल पर फोन किया, जिस पर उसकी बातचीत नाबालिग से होने लगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

आरोप है कि युवक ने उसे अपनी बातों में उलझाकर मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता के अनुसार, फरवरी में आरोपी उसे ढकोली क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे जीरकपुर-अंबाला रोड स्थित होटल में भी ले गया और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद आरोपी पीजी का कमरा छोड़कर चला गया और उसके बाद दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अप्रैल महीने से उसको पीरियड्स नहीं आए थे। उसने इस बारे में परिवार को भी बताया, लेकिन शुरुआत में किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 10 नवंबर को जब उसके माता-पिता उसे इलाज के लिए इंडस अस्पताल, मोहाली लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। इसके बाद अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड मिला है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़...

Punjab News: पति की हत्या के मामले में पत्नी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

3 लाख रुपये में दी थी हत्या की सुपारी बरनालाः...

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ चोरी, स्नैचिंग जैसी...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया, जिसके...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा राज्य भर में स्थित सात 'आधार सेवा केंद्रों' के...