PanchkulaHaryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन,...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त

पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ चोरी, स्नैचिंग जैसी आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पंचकूला पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के साथ-साथ चोरी, स्नैचिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों के न केवल चालान किए जा रहे हैं, बल्कि उन्हें मौके पर ही जब्त भी किया जा रहा है। पिछले कई महीनों से लगातार जारी इस कार्रवाई को 1 नवंबर से और अधिक सख्ती के साथ लागू किया गया है, जिसके तहत बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

डीसीपी अमरिंदर सिंह के अनुसार, पंचकूला पुलिस द्वारा अब तक बिना नंबर प्लेट और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले वाहनों के कुल 594 चालान किए जा चुके हैं, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 292 वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सिटी ट्रैफिक थाना, सूरजपुर ट्रैफिक थाना सहित जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों की टीमें तथा राइडर लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।

पुलिस का उद्देश्य जिले में बिना वैध नंबर प्लेट के कोई भी वाहन सड़क पर न चलने देना है। ऐसे वाहनों के सामने आने पर नियमानुसार चालान के साथ उन्हें जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट या नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती बरतने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ प्रत्येक थाना क्षेत्र की राइडर टीम को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

जांच के दौरान अक्सर सामने आता है कि चोरी, स्नैचिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्ति अपनी पहचान छिपाने के लिए बिना नंबर प्लेट या फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि सीसीटीवी कैमरों और पुलिस जांच के दौरान उनकी पहचान करना मुश्किल हो सके।

ऐसे में इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई केवल यातायात नियमों का पालन करवाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा उद्देश्य अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करना, आपराधिक वारदातों की रोकथाम करना और आमजन की सुरक्षा को मजबूत बनाना भी है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना नंबर प्लेट या बिना निर्धारित एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहन न चलाए। वाहन की नंबर प्लेट को टेप, मिट्टी या किसी अन्य वस्तु से छिपाना अथवा उसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करना कानून का उल्लंघन है।

सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाएं और यातायात नियमों की जिम्मेदारी से पालना करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हुड़दंगियों और नियमों की अनदेखी करने वालों के लिए पंचकूला में कोई जगह नहीं है। सड़क पर सभ्य व्यवहार करें, कानून का सम्मान करें तथा अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़...

Punjab News: पति की हत्या के मामले में पत्नी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

3 लाख रुपये में दी थी हत्या की सुपारी बरनालाः...

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया, जिसके...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा राज्य भर में स्थित सात 'आधार सेवा केंद्रों' के...