Chandigarhकिन्नरों के भेष में युवक, चौकों पर खड़े होकर मांग रहे बधाई,...

किन्नरों के भेष में युवक, चौकों पर खड़े होकर मांग रहे बधाई, किन्नर समाज ने पकड़ कर काटे बाल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः अकसर आप लोगों ने देखा होगा कि सिग्नल पर किन्नर बनकर बधाई मांगने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। हर बढ़े चौक पर आपको किन्नर जैसे लड़के देखने को मिलते है। जहां से वह गाड़ी वालों से 10, 20, 50, 100 रुपए की मांग करते है। जिसमें ज्यादातर लोग भी इन्हें पैसे दे देते है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो भी सामने आते है, जहां किन्नर के भेष में किन्नर नहीं होते बल्कि वह लड़के होते है।

ऐसा ही एक नया मामला चंडीगढ़ में सामने आया है, जहां किन्नर के रूप में एक युवक लोगों से बधाई मांग रहा था, जिसको किन्नर समाज ने पकड़ लिया। किन्नरों ने आरोप लगाया कि वह बधाई के नाम पर पैसे वसूलता था और उनसे नशा करता था। पैसे देने से मना करने पर अश्लील इशारे करता और कपड़े तक उतार देता था। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उसके बाल काट दिए और महिलाओं के कपड़े और अंडरगारमेंट गले में हार की तरह डलवा दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने भी उसकी पिटाई की। वहीं युवक ने कबूला की वह लड़का है, किन्नर नहीं है।

महंत सोनम ने बताया कि आरोपी पिछले 10 साल से इलाके में सक्रिय था। वह किन्नरों का भेष बनाकर लोगों के घरों और आसपास के इलाकों में जाता था। इस भेष का फायदा उठाकर घरों में चोरी जैसी वारदातें भी करता था। उसकी हरकतों के कारण किन्नर समाज की छवि खराब हो रही थी। महंत सोनम के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली थी कि आरोपी लोगों को परेशान कर रहा है। जिसके बाद रविवार को सेक्टर 25 में उसे पकड़ लिया गया। जिसके बाद वह बहस करने लगा कि मैं असली किन्नर हूं।

इससे गुस्साए किन्नरों ने उसके अंडरगारमेंट उतार दिए। उसके साथ मारपीट भी की गई। महंत का दावा है कि ये युवक अकेला नहीं है, बल्कि उसके साथ दो से चार अन्य लोग भी इस तरह की हरकतें करते हैं। ये लोग असली किन्नरों से पहले ही लोगों से बधाई के पैसे वसूल लेते हैं और उनका नाम बदनाम कर रहे हैं।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम कालू बताया। वह सेक्टर-25 का रहने वाला है। उसने कहा कि वह पिछले 10 से 12 साल से यह काम कर रहा है। हालांकि, उसने अपनी हरकतों को गलत बताया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा...

पंजाब में धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार किया

चंडीगढ़: राज्य में धान की खरीद का काम मुख्यमंत्री...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के...

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन ऊना में सोमवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) में...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन के गांव सभरा में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को किया संबोधित

तरनतारन: आम आदमी पार्टी के एजेंडे और पिछली सरकारों की राजनीति के बीच स्पष्ट अंतर रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लड़की के परिजनों ने शादी से...